गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, बाढ़ग्रस्त इलाकों पर हो सकती है राहत पैकेज की घोषणा

जयपुर, 27 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसके आधे घंटे बाद सीएम मंत्री परिषद की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली इस बैठक में आधा दर्जन विभागों के 11 एजेंडों पर मोहर लगेगी। सूत्रों की माने तो बैठक में राजस्व आपदा प्रबंधन प्रशासनिक सुधार गृह विभाग और यूडीएच सहित करीब आधा दर्जन विभागों के 11 एजेंडों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में बाढ़ ग्रस्त जिलों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही जालौर में शिक्षक की पिटाई से स्कूली छात्र की मौत के मामले में परिवार के सदस्य को नौकरी देने संबंधी नियमों में संशोधन पर भी मुहर लग सकती है। एससी एसटी वर्ग की ओर से लगातार सरकार पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+