कोरोना की मार : जयपुर के गौरव टावर का बिजनेसमैन पेट्रोल पंप पर जुराब बेचने को मजबूर, VIDEO
जयपुर, 15 जून। कोरोना महामारी ने कइयों के धंधे चौपट कर दिया। नामी व्यापारी और डिग्रीधारी लोग भी छोटे-मोटे काम करने को मजबूर हैं। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है। जयपुर में सबसे फेमस जगहों में से एक गौरव टावर का एक व्यापारी इन दिनों सड़क पर घूम घूमकर जुराब बेचता देखा जा सकता है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। बिजनेसमैन के हौंसले, हिम्मत और उम्मीद से भरी यह कहानी है कि लक्ष्मण की।

लक्ष्मण की गौरव टावर में दुकान
दरअसल, लक्ष्मण की गौरव टावर में दुकान है। कोरोना महामारी से पहले तक अच्छी चल रही थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते पूरा गौरव टावर एहतियातन बंद कर दिया गया। ऐसे में लक्ष्मण को भी अपनी बंद करनी पड़ी। लंबे वक्त तक दुकान बंद रहने से इनके सामने आर्थिक संकट खड़ा गया।
15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह किराया
मीडिया से बताचीत में लक्ष्मण बताते हैं कि बंद दुकान का 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह किराया देना पड़ रहा है। जबकि स्थिति यह हो गई कि घर चलाने के लिए रुपए नहीं। ऐसे में लक्ष्मण ने हिम्मत नहीं हारी और हाथ में जुराब लेकर पेट्रोल पंप व सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं।

जुराब बेचकर घर खर्च चला पा रहे हैं
लक्ष्मण कहते हैं कि जुराब बेचकर घर खर्च चला पा रहे हैं। पूरी स्थिति सामान्य होने में दीपावली तक का वक्त लग सकता है। उनकी लाइफ में यह सबसे मुश्किल वक्त है। इसलिए कभी गौरव टावर में अपनी दुकानदार में बैठकर कमाई करने वाले लक्ष्मण सड़कों पर घूम घूमकर जुराब बेच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications