गैंगस्टर राजू ठेहट और साथियों को जेल, अब मकान पर मिलने आने वालों की होगी पहचान
जयपुर, 5 मार्च। गैंगस्टर राजू ठेहट और उसके सात साथियों को जयपुर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। इन्हें जयपुर की महेश नगर पुलिस ने स्वेज फार्म स्थित एक मकान से शांतिभंग के आरोप में पकड़ा था।

पिछले दिनों ही जमानत पर जेल से बाहर आए राजू ठेहट बीस दिन पहले इस मकान को लिया था। इसमें रेगुलर न रहकर आता-जाता रहता था। यह मकान भाजपा नेता प्रेमसिंह बाजौर का था।
पुलिस जांच में पता चला कि मकान को ठेहट गैंग ने खरीदा था, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई। जयपुर स्थित इस मकान में रहने के दौरान राजू ठेहट से मिलने के लिए कई लोग आए थे।
जयपुर एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि राजू ठेहट के जयपुर में रहने के दौरान कई लोगों द्वारा मिलने की सूचनाएं आई थी। अब डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में गठित टीम यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर उन सभी लोगों की पहचान की जाएगी।
उसके बाद डीसीपी क्राइम नारायण टोगस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम उन सभी लोगों की भूमिका और गतिविधियों की जांच करेगी। पुलिस दबिश के दौरान मकान से दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक रायफल 315 बोर, एक गन 12 बोर व 61 कारतूस भी बरामद किए हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारी
1. गैंगस्टर राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू ठेठ, दांतारामगढ़ सीकर
2. हरियाणा से बुलाए गए गनमैन हरिओम शर्मा व नरेश सिंह
3. राजस्थान में सीकर निवासी गनमैन विक्रम सिंह
4. गैंगस्टर के नीमकाथाना निवासी दोस्त संजय चौधरी
5. झुंझुनूं निवासी कार चालक करण सिंह
6. जयपुर निवासी परिचित सोहन सिंह
7. नेपाल निवासी कुक गोविंद बहादुर












Click it and Unblock the Notifications