Papla Gujjar : अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सुनाई देती हैं गैंगस्टर पपला गुर्जर के रोने की आवाजें, VIDEO

जयपुर, 25 अगस्त। राजस्थान-हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्रम सिंह उर्फ पपला गुर्जर इन दिनों राजस्थान पुलिस की कैद में है। पपला गुर्जर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। उसके पैर में दर्द और पेट में अलसर के चलते वह काफी परेशान चल रहा है।

पपला गुर्जर के पैर में भी फ्रेक्चर

पपला गुर्जर के पैर में भी फ्रेक्चर

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पपला गुर्जर के पैर में फ्रेक्चर होने की वजह से और अलसर होने के चलते पेट में ज्यादा तेज दर्द होता है। इसी के चलते उसके तेज-तेज रोने की आवाज जेल के अंदर कई बार सुनी गई।

बाहरी अस्पताल में उपचार की मांग

बाहरी अस्पताल में उपचार की मांग

उसके बाद जेल डॉक्टर ने गैंगस्टर पपला के उपचार के लिए बाहर अन्य किसी हॉस्पिटल में ऑपरेशन की बता कही हुई है। वहीं, जेल के अंदर गैंगस्टर पपला गुर्जर को जान का भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में पिता मनोहर लाल ने याचिका भी दायर कर रखी है, जिस पर फैसला सितम्बर माह में आना है।

पपला गुर्जर के पिता से बातचीत

पपला गुर्जर के पिता से बातचीत

बता दें कि गैंगस्टर पपला गुर्जर के पिता और वकील गोविंद रावत ने जयपुर में 'वन इंडिया' के संवाददाता से विशेष बातचीत के दौरान पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गैंगस्टर पपला गुर्जर के पिता मनोहरलाल ने बताया कि पपला अपने उपचार को लेकर काफी परेशान चल रहा है।

इन चार लोगों से जान का खतरा

इन चार लोगों से जान का खतरा

एक बार तो पैर का एक्सरे भी करवाया गया, जिसमें फ्रेक्चर आया लेकिन उसका अभी तक पूर्ण उपचार नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे पपला को 4 लोग बलजीत यादव, संजय चौहान, जीकू जाट और सुरेंद्र से जान का खतरा बना हुआ है। इस कारण जेल बदली के लिए कहा जा चुका है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

पुलिस पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार का आरोप

पुलिस पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार का आरोप

गैंगस्टर पपला गुर्जर के वकील गोविंद रावत ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। एडवोकेट गोविंद रावत ने कहा कि पपला गुर्जर के साथ पुलिस बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने दोबारा पपला का उपचार नहीं करवाया, जिसके चलते वह दर्द के कारण काफी परेशान है।

 जेल सुपरिडेंट पर भी आरोप

जेल सुपरिडेंट पर भी आरोप

एडवोकेट रावत ने आरोप लगाया है कि पुलिस कानून का उल्लंघन करके अपनी मनमानी कर रही है। जेल सुपरिडेंट पर नियमों से परे जाकर कार्य करने का आरोप लगाया है। किसी तरह का कोई रेस्पॉन्स दिया जा रहा है। कोई भी अधिवक्ता प्रतिदिन अजमेर जाकर कैदी ने नहीं मिल सकता। इन्हीं समस्याओं को लेकर राजस्थान जेल के आला अफसरों से मुलाकात की है और मुलाकात के बाद उन्होंने जल्द ही पपला के बाहर उपचार करवाने का आश्वासन दिया है।

Recommended Video

    जिया जेल से रिहा : बाहर आकर बोलीं-'गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथ की वो रात कभी नहीं भूल सकती'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+