Rajasthan के अलवर जिले के बहरोड़ में दिनदहाड़े गैंगवार, फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी
राजस्थान में सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद अलवर में गैंगवार की खबर सामने आ रही है। यहां कुख्यात अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ़ लादेन पर फायरिंग हुई है। फायरिंग में लादेन बच गया। दो महिलाओं को गोली लगी है।
Rajasthan में अलवर जिले से गैंगवार की खबर सामने आ रही है। प्रदेश में राजू ठेहट की हत्या के बाद अब अलवर जिले के बहरोड़ में दिनदहाड़े कुख्यात बदमाश पर फायरिंग की गई है। अलवर के कुख्यात अपराधी विक्रम गुर्जर उस लादेन पर अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई है। विक्रम को अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था। यहां पर पपला गैंग के लोगों ने विक्रम गुर्जर को जान से मारने की कोशिश की है। इसमें लादेन तो बाल-बाल बच गया लेकिन 2 महिलाओं को गोली लगी है। आपको बता दें लादेन और पपला दोनों दोस्त थे और अब दोनों गैंग में जबरदस्त दुश्मनी है।

लादेन को जयपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर 25 हजार रूपए का इनाम था। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 30 दिसंबर को अवैध हथियारों के साथ उसे गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इसके एक और साथी को पकड़ा गया था। कोटपूतली निवासी राहुल पुत्र कैलाश चंद के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, सात कारतूस व एक कोटपुतली नंबर की लग्जरी गाड़ी जप्त की गई थी।

Recommended Video
लादेन पर 3 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले
बहरोड डीएसपी रामानंद के मुताबिक पहाड़ी निवासी बदमाश विक्रम उर्फ लादेन पर पुलिस मुख्यालय ने 25 हजार रूपए का इनाम रखा था। बदमाश विक्रम गुर्जर पर बहरोड़, नीमराना, पनियाला, भरतपुर, अलवर के विभिन्न पुलिस थानों में करीब 3 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। विक्रम उर्फ लादेन बहरोड़ के अनेक मामलों में फरार चल रहा था। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी।













Click it and Unblock the Notifications