CDS जनरल बिपिन रावत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को चार टीमों ने मिलकर पकड़ा

टोंक, 10 दिसम्बर। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई। दिल्ली में शाम चार बजे जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत का स्क्वायर श्मशान घाट में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी कृतिका और तारिणी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने जनरल को 17 तोपों की सलामी दी गई।

 Mi-17V5 हेलीकॉप्टर हादसे के बाद की ट‍िप्‍पणी

Mi-17V5 हेलीकॉप्टर हादसे के बाद की ट‍िप्‍पणी

8 दिसम्बर को तमिलनाडु में नीलगिरी जिले के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी व 11 अफसरों के जान गंवाने के बाद पूरा देश गमगीन था और लोग सोशल मीडिया पर भी दुख प्रकट कर रहे थे तब राजस्थान के एक युवक ने जनरल रावत को लेकर अभद्र टिप्पणी कर डाली।

फोन की लोकेशन के आधार पर पकड़ा

मीडिया से बातचीत में टोंक एसपी ओम प्रकाश ने बताया कि नजर बाग रोड निवासी जावाद खान के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा गया है। उस पर सीडीएस जनरल रावत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोपी है।

टोंक पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया

मामला जानकारी में आते ही टोंक पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और गुरुवार सुबह ही आरोपी जवाद को गिरफ्तार कर लिया। उसने सोशल मीडिया में अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद एक घंटे बाद ही पोस्ट डिलीट करके आरोपी युवक लापता हो गया था।

साइबर सेल की भी मदद ली गई

टोंक पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई। साइबर सेल की भी मदद ली गई। साइबर सेल की मदद से जावाद का मोबाइल लोकेशन मिली। लोकेशन के आधार पर बुधवार देर रात को पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+