जयपुर : अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने लगी तो भाग गया पूरा स्टाफ, चार मरीजों ने तड़प तड़पकर तोड़ा दम
जयपुर, 28 अप्रैल। राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने लगी तो मरीजों को छोड़कर पूरा स्टाफ भाग गया। बाद में यहां चार मरीजों ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।

Recommended Video
राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। पूरा सिस्टम हांफने लगा है। ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जानें जा रही हैं। मंगलवार को प्रदेश में ऑक्सीजन के अभाव में दस मरीजों की मौत हुई है। जयपुर के कालवाड़ पुलिस थाना इलाके के हाथोज में किटी कोनिक्स खंडाका अस्पताल रात करीब नौ बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे चार मरीजों की मौत हो गई। मरीजों के परिजनों के डर से अस्पताल का स्टाफ मरीजों को तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया।
60 वर्षीय भैंरूलाल व महेंद्र सिंह समेत चार मरीजों की मौत के बाद परिजन रात दो बजे तक हंगामा करते रहे। फिर सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बल्कि मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण हुई है।












Click it and Unblock the Notifications