Rajasthan के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मल्लिकर्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, जानिए वजह

Rajasthan के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। पायलट ने एआईसीसी जाकर दोनों नेताओं से मुलाकात कर बैठक की। सियासी गलियारों में पायलट के दिल्ली दौरे और उनकी इस मुलाकात को लेकर चर्चा है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवास को लेकर सचिन ने खड़गे और वेणुगोपाल से मुलाकात की है। राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनाव कर रहे सचिन पायलट की दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। पायलट की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजस्थान में इस मुलाकात को नेतृत्व परिवर्तन के मसले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

sachin pilot

सचिन पायलट ने लंबे समय से साध रखी है चुप्पी

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लंबे समय से प्रदेश के सियासी घटनाक्रम को लेकर चुप्पी साध रखी है। हालांकि पायलट इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते रहते हैं। राजस्थान में गहलोत के मंत्रियों और नेताओं द्वारा सियासी घटनाक्रम को लेकर बयानबाजी चलती रहती है। पिछले दिनों केसी वेणुगोपाल की चेतावनी के बावजूद प्रदेश के नेता बयानबाजी से बाज नहीं आते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले बजट की तैयारियों में जुट गए हैं। सचिन पायलट की एआईसीसी में हुई बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। अगले महीने भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में हाड़ौती के रास्ते से प्रवेश करेगी।

sachin pilot

कांग्रेस हाईकमान के एक्शन के इंतजार में राजस्थान की सियासत

राजस्थान में 25 सितंबर को गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर समानांतर बैठक की थी। इसके बाद गहलोत समर्थक तीन नेताओं मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस दिया गया था। तीनों नेताओं ने इसका जवाब भी पार्टी हाईकमान को दे दिया है। अब पार्टी हाईकमान के एक्शन का इंतजार किया जा रहा है। पिछले दिनों जयपुर में एक निजी समारोह में शामिल हुए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि फैसला लिखा जा चुका है। सुनाया जाना बाकी है। आचार्य प्रमोद प्रियंका गांधी के करीबी नेता माने जाते है। वहीं गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा भी लगातार अशोक गहलोत को निशाने पर ले रहे हैं। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा गाहे-बगाहे राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की बात करते हैं।

sachin pilot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+