पूर्व MLA प्रेमसिंह बाजौर से शाहजहांपुर बॉर्डर पर हमला, बदमाशों ने कपड़े फाड़े, गाड़ी में की तोड़फोड़

जयपुर, 26 जुलाई। राजस्थान में दिग्गत भाजपा और गांव-गांव में शहीदों की प्रतिमाएं लगवाने वाले पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर के साथ मारपीट हुई है। आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले।

किसानों के धरने में शामिल थे आरोपी

किसानों के धरने में शामिल थे आरोपी

बता दें कि राजस्थान में सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर रविवार शाम को निजी काम से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर अलवर जिले के शाहजहांपुर में उन पर हमला हुआ है। आरोपी वहां चल रहे किसानों के धरने में शामिल थे। मारपीट में प्रेमसिंह बाजौर के कपड़े फाड़ दिए गए और उनके साथ पीए छोटूराम व एक दोस्त को भी चोटें आई हैं।

 भाजपाई गो-बैक के नारे लगाए

भाजपाई गो-बैक के नारे लगाए

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। उन्होंने मारपीट क्यों की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। प्रेमसिंह बाजौर दिल्ली जा रहे थे तब रास्ते में आरोपियों ने बैरियर लगवाकर उनकी गाड़ी रुकवाई थी। आरोपियों ने भाजपाई गो-बैक के नारे लगाते हुए वारदात को अंजाम दिया।

 मामला दर्ज नहीं करवाया

मामला दर्ज नहीं करवाया

प्रेमसिंह बाजौर की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की, मगर रविवार रात तक उनका कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि इस संबंध में प्रेमसिंह बाजौर द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+