भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कहा-साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर देश मे राजनीति कर रही बीजेपी

जयपुर, 2 अगस्त। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में भाजपा पर जमकर बरसे। पायलट ने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति करती है। मोदी सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ कर देश में राजनीति करना चाहती है। बीजेपी के नेता विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए कोई रास्ता ढूंढने में लगे हैं। जिससे आसानी से सत्ता में आ जाए। पायलट ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करना नहीं चाहती। सचिन पायलट ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पायलट ने कहा कि राजस्थान के भाजपा नेता कितनी भी कोशिश कर ले। लेकिन भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। भाजपा नेता सिर्फ सपने देख सकते हैं।

sachin pilot

विकास कार्यों का किया शिलान्यास

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने टोंक दौरे के दौरान क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान पायलट ने ग्राम पंचायत बड़वास में वृक्षारोपण भी किया। अपने दौरे के दौरान पायलट ने समर्थकों के घर जाकर उनके परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ 25 करोड़ की लागत से अमीनपुरा के छाणबॉस सूर्या सड़क पर बनास नदी पर बनने वाले वेंटेड कॉजवे का शिलान्यास किया। पायलट ने कहा कि इससे 50 से अधिक गाँवों के लोगों को लाभ पहुंचेगा आवागमन में सुविधा होगी। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर पायलट ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

sachin pilot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+