Lok Sabha Chunav 2024: राजस्‍थान में कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व MP, MLA समेत 314 ने ज्‍वाइन की BJP

Congress leader join BJP in Rajasthan: राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच राजस्‍थान कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

राजस्‍थान कांग्रेस के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत 314 नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस समेत अन्‍य दलों का साथ छोड़कर भाजपा का थामना थाम लिया।

MP Shankar Pannu MLA JP Chandelia

भाजपा नेता अरुण सिंह व बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान की सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने इन नेताओं को जयपुर पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करवाई।

इन नेताओं ने ज्‍वाइन की भाजपा

नंदकिशोर महरिया, पूर्व विधायक फतेहपुर शेखावाटी
विजय शर्मा, हिदू समाज पार्टी
गुलाब सुगर
निखिल व नरेंद्र भंदोरिया
राजेंद्र शर्मा
कैलाश मेघवाल
जेपी चंदेलिया पूर्व विधायक पिलानी
शंकर पन्‍नू पूर्व सांसद गंगानगर
पृथ्वीपाल सिंह

पांच अप्रैल को आएंगे मोदी

मीडिया से बातचीत में बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान की सह-प्रभारी विजया रहाटकर ने कहा कि राजस्थान की जनता पीएम मोदी को हैट्रिक का आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है। हम सभी 25 सीटें फिर से जीतेंगे. जनता और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए काम कर रहे हैं। 5 अप्रैल को चूरू और 6 अप्रैल को पुष्कर में पीएम मोदी की रैलियां होंगी।

राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। सभी पर पिछले दस साल से भाजपा उम्‍मीदवार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। इस बार भी भाजपा ने मिशन 25 की तैयारी की है।

भाजपा ने चूरू में राहुल कस्‍वां, जयपुर में रामचरण बोहरा, भीलवाड़ा में सुभाष चंद बहेडिया व झुंझुनूं में नरेंद्र खींचड़ समेत कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए।

कांग्रेस दस साल में खाता भी नहीं खोल पाई है। कांग्रेस ने नागौर में आरएलपी व सीकर में सीपआई के साथ गठबंधन किया है। उधर, फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि इस बार कांग्रेस को 25 में से 2-3 सीट मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+