Diwali 2020 : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब पटाखा बेचने वाले के साथ ही खरीदने वाले पर भी जुर्माना

जयपुर। दिवाली 2020 के चंद दिन शेष है। इस त्योहारी सीजन राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दीपावली पर पटाखे बेचने पर प्रतिबंध लगाने के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है। अब राजस्थान में पटाखे बेचने ही नहीं बल्कि खरीदने पर भी जुर्माना लगेगा।

Recommended Video

    Rajasthan: Ashok Gehlot Govt ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
    firecrackers Buyers will be also fined in Rajasthan Ashok Gehlot Govt decided

    बता दें कि राजस्थान गृह विभाग ने दुकानदार को पटाखे बेचते पाए जाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान किया है। वहीं, पटाखा खरीदने वाले व्यक्ति पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।

    राजस्थान गृह विभाग ने कई विभाग के अधिकारियों को जुर्माना वसूलने की शक्तियां प्रदान की है। गृह विभाग ने फाइल पर मुख्यमंत्री गहलोत की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमितों और रिकवर्ड की परेशानी और सांस की बीमारी से ग्रसितों की परेशानी को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाल ही पटाखों पर बैन लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+