जयपुर में हादसा: हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग
जयपुर। हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में बुधवार सुबह आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को जयपुर के जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। जानकारी अनुसार जगतपुरा हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन हिसार के लिए रवाना हुई।

इस दौरान स्टेशन से निकलते ही ट्रेन के इंजन में आग लग गई। इंजन में आग धधकती देख लोको पायलट ने ट्रेन वहीं रोक दी और स्टेशन पर सूचना दी। घटना के वक्त ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और दूसरा इंजन बुलाया गया। इंजन में खराबी से ट्रेन काफी देर जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। अचानक ट्रेन के इंजन में आग लगने से यात्री को खासी परेशानी हुई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। काफी देर तक भी दूसरे इंजन की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री ट्रेन से उतर गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन से उतरकर टैक्सी और बस की मदद से वहां से रवाना हो गए। करीब एक घंटे बाद दूसरा इंजन जगतपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा बाद में ट्रेन को वहां से रवाना किया गया।












Click it and Unblock the Notifications