जयपुर में कथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ FIR, भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
जयपुर। कथा वाचक मोरारी बापू द्वारा भगवान कृष्ण पर की गई टिप्पणी की वजह से विवादों में घिर गए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पुलिस थाने में मोरारी बापू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जयपुर के संत सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने कालवाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसएचओ लोकपाल सिंह कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार शनिवार को जयपुर के संत सौरभ राघवेंद्र आचार्य ने कालवाड़ पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि मिर्जापुर स्थित आदि शक्ति पीठ में कुछ समय पहले कथा वाचक मोरारी बापू ने प्रवचन के दौरान भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वारयल हो रहा है। संत ने आरोप लगाया है कि कथा वाचन के दौरान मोरारी बापू ने श्रीकृष्ण को चरित्रहीन, शराब, चोर व छेड़खानी करने वाला है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications