Rajasthan: 5 साल से परेशान किसान 19 गाय-भैंस के साथ SDM ऑफिस के बाहर आमरण अनशन बैठा
जहाजपुर जयपुर के किसान दिनेश प्रजापत ने मवेशियों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
अपनी खातेदारी की जमीन पर नगर पालिका की ओर से डाला गया मलबा हटवाने के लिए किसान पांच साल से एसडीएम कार्यालय में शिकायत कर रहा है, मगर कोई सुनवाई हो रही।
अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। अधिकारियों को ज्ञापन देते हैं। प्रदर्शन करते हैं। धरना तक देते हैं, मगर यह मामला जरा हटकर है। यहां एक किसान अपने मवेशियों को साथ लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने ही आमरण अनशन शुरू कर दिया।

मामला राजस्थान के जयपुर जिले के जहाजपुर का है। यहां के किसान दिनेश प्रजापत का आरोप है कि नदी की तरफ से उसके पर आने का पुश्तैनी रास्ता है। उस रास्ते से उसके परिजन और मवेशी वर्षों से निकालते रहे हैं। साल 2019 में नगर पालिका ने उस रास्ते पर मलबा डाल कर उसको बंद कर दिया।
रास्ता हो जाने के कारण दिनेश के परिवार वाले और मवेशी उस रास्ते से नहीं निकल पा रहे हैं। उसने पहले तो नगर पालिका प्रशासन से समस्या समाधान की गुहार लगाई। चार साल तक कोई सुनवाई नहीं होने पर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाने की ठानी।
दिनेश प्रजापत अपनी 19 गाय और भैंसों को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया। एक बैनर पर और गाय-भैंस के शरीर पर आमरण अनशन भी लिखवा रखा था।
सोमवार को जिस किसी ने भी यह अनूठा प्रदर्शन देखा तो हैरान रह गया। दिनेश प्रजापत के अनूठ आमरण अनशन को देखकर उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों को उसे आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। इसके बाद उसने अनशन समाप्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications