Rajasthan Exit Poll 2023: एग्जिट पोल से पहले CM अशोक का दावा, इन 3 वजह से आएगी कांग्रेस सरकार

Rajasthan Exit Poll Results: देश में गुरुवार शाम को एग्जिट पोल 2023 के नतीजे आने से पहले राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव रिजल्‍ट को लेकर बड़ा दावा किया है।

मीडिया से बातचीत में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ भी कहे। भले ही एग्जिट पोल के नतीजे कुछ भी रहे, मगर यह तय है कि राजस्‍थान के अंदर सरकार कांग्रेस की बन रही है। (वीडियो नीचे)

CM Ashok gehlot on Exit Poll Rajasthan 2023

सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि राज्‍यों में राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और छत्‍तीसगढ़ में कहीं पर भी भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के बारे में भले एग्जिट पोल कैसे भी आए, सटोरिए कुछ भी कहे और मीडिया भी जो मर्जी सर्वे दिखाए, मगर इतना तय है कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार वापस आ रही है।

Recommended Video

    Rajasthan Exit Poll 2023: एग्जिट पोल से पहले CM अशोक का दावा, इन 3 वजह से आएगी कांग्रेस सरकार

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा दिल कहता है। मैं भी गांव-शहर में पिछले छह माह से लोगों की बातें सुन रहा हूं। उससे मुझे लगता है कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। वैसे मैं एक-एक सीट की गिनती नहीं करता है।

    सीएम अशोक गहलोत के अनुसार राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार वापस आने के तीन कारण हैं।

    1. अशोक गहलोत सरकार भारत में पहली ऐसी राज्‍य सरकार है, जिसके खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है।

    2. मुख्‍यमंत्री के बारे में पूरे राजस्‍थान की एक ही राय है। खुद भाजपा का मतदाता भी यह कह रह है कि मुख्‍यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

    3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पांच साल पहले का सीएम व कई केंद्रीय मंत्रियों ने सबने एक जैसी भाषा बोली, जो डरावनी थी। भाषा बदले की भावना व तनाव पैदा करने वाली थी। उनकी भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी।

    मेरी सरकार गिरा नहीं पाए

    सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने उन पर दावा बोल दिया। मध्‍य प्रदेश व कर्नाटक की तर्ज पर उनकी सरकार गिरा नहीं पाए। राजस्‍थान में अशोक गहलोत सरकार नहीं गिरा पाने का दर्द इनके दिलों में छिपा हुआ है। भाजपा ने दिल्‍ली में बैठकर राजस्‍थान में कांग्रेस को वापस सत्‍ता में नहीं आने देने की प्‍लानिंग की।

    राजस्‍थान की 199 सीटों का एग्जिट पोल

    राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर 30 नवंबर को शाम को एग्जिट पोल के नतीजे जारी होंगे, जिनसे मोटा-मोटा अनुमान लग जाएगा कि राजस्‍थान में राज बदलेगा या रिवाज। इस बार 16वीं विधानसभा के लिए 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव हुए हैं। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। अब तक के चुनावी सर्वे व ओपिनियन पोल में राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+