राजस्थान: निर्धारित मापदण्डों के आधार पर होगी थानागाजी में एकलव्य मॉडल विद्यालय की स्थापना - अर्जुन बामनिया

राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि थानागाजी तहसील में निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने पर ही एकलव्य मॉडल विद्यालय खोला जा सकेगा।

राजस्थान के जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि थानागाजी तहसील में निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने पर ही एकलव्य मॉडल विद्यालय खोला जा सकेगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा ब्लॉक में 50 प्रतिशत या 20 हजार से अधिक की जनजाति जनसंख्या होने पर एकलव्य मॉडल विद्यालय खोले जाने का प्रावधान है। बामनिया ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायकों की ओर से पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि थानागाजी तहसील में वर्तमान में जनजाति आबादी 19 प्रतिशत ही है। इससे पहले जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री ने विधायक कान्ति प्रसाद के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उत्थान हेतु निर्धारित प्रावधान के अनुसार बालिका छात्रावासों व एकलव्य मॉडल विद्यालय का निर्माण विभिन्न क्षेत्रों में करवाया गया है। उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2018-19 में वर्ष 2022 तक जिन ब्लॉकों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) खोलने की बजट घोषणा की गई थी। उनमें थानागाजी सम्मिलित नहीं है।

arjun bamniya

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+