Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DSP-कांस्टेबल वीडियो केस में ये 4 पुलिस अफसर भी सस्पेंड, फिर उसी स्वीमिंग पूल पर पहुंचा हीरालाल सैनी

जयपुर, 11 सितम्बर। राजस्थान पुलिस में आरपीएस हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के वायरल वीडियो से रिश्ता, पेशा और समाज शर्मसार हुए हैं। इस केस में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि राजस्थान पुलिस महकमा इसमें घालमेल कर रहा था। यही वजह है कि डीएसपी-महिला कांस्टेबल के अलावा चार अन्य पुलिस अफसरों को भी सस्पेंड किया गया है।

इन अफसरों पर भी हुई कार्रवाई

इन अफसरों पर भी हुई कार्रवाई

राजस्थान से देश का सबसे शर्मनाक वीडियो वायरल होने के साथ ही सीओ हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया जबकि फिर महज 72 घंटे के बाद ही चार अन्य अफसर भी लपेटे में आ गए। अब इस मामले में जयपुर के झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा, कुचामन सीओ मोटाराम बेनीवाल, कालवाड़ थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी व चितावा थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा शामिल है। इन पर मामले को दबाने का आरोप है।

 पुष्कर में बना ब्यावर सीओ व महिला कांस्टेबल का वीडियो

पुष्कर में बना ब्यावर सीओ व महिला कांस्टेबल का वीडियो

बता दें कि दो वीडियो वायरल होने के बाद से डीएसपी हीरालाल सैनी अंडरग्राउंड हो गया था। एसओजी की टीम ने उसे उदयपुर के एक होटल से कांंस्टेबल के साथ अरेस्ट किया। एसओजी की पूछताछ में पता चला कि ब्यावर सीओ पद पर रहते हुए आरपीएस हीरालाल सैनी व जयपुर कमिश्नरेट की महिला कांस्टेबल ने पुष्कर के एक होटल के स्वीमिंग पूल में अश्लील वीडियो बनाया था।

स्वीमिंग पूल के सामने मुंह लटकाए खड़ा रहा

स्वीमिंग पूल के सामने मुंह लटकाए खड़ा रहा

डीएसपी हीरालाल सैनी को उदयपुर के होटल से गिरफ्तार करने के बाद अजमेर जिले में स्थित तीर्थराज पुष्कर के उस होटल में ले जाया गया, जहां के स्वीमिंग पूल में वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। पहले जिस स्वीमिंग पूल में महिला कांस्टेबल के साथ रंगरैलियां मनाने वाला डीएसपी फिर उसी जगह पहुंचा तो मुंह लटकाए खड़ा रहा।

महिला कांस्टेबल से मांगे दस लाख रुपए

महिला कांस्टेबल से मांगे दस लाख रुपए

बता दें कि डीएसपी के साथ का वीडियो खुद महिला कांस्टेबल ने 13 जुलाई को अपने वाट्सएप स्टेटस में लगाया था। फिर इस संबंध में खुद महिला कांस्टेबल ने 26 जुलाई को जयपुर जिले के कालवाड़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसके पुरुष मित्र के वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो युवक उससे दस लाख रुपए मांग रहे हैं। आरोपियों ने उसे वाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट भेजे हैं।

डीससपी से किया 50 लाख में सौदा

डीससपी से किया 50 लाख में सौदा

यह बात भी सामने आई कि महिला के पति ने नागौर जिले के चितावा पुलिस थाने में शिकायत दी थी, मगर उस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि आरपीएस हीरालाल सैनी से समझौता करवाने के लिए एक आरपीएस ने 50 लाख रुपए में सौदा किया। बात नहीं बनी तो दोनों आरपीएस के बीच विवाद भी हुआ। शिकायत दबाने के आरोप में चितावा एसएचओ ओमप्रकाश मीणा पर कार्रवाई हुई।

 डीएसपी हीरालाल सैनी की जीवनी

डीएसपी हीरालाल सैनी की जीवनी

बता दें कि डीएसपी हीरालाल सैनी मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बड़ागांव का रहने वाला है। तीन साल से अजमेर जिले के ब्यावर में सीओ पर सेवाएं दे रहा था। इससे पहले जयपुर में डीएसपी व अजमेर जीआरपी में भी रहा। जीआरपी में प्रभारी रहते हुए प्रमोट होकर आरपीएस बना। इन्होंने सीकर में नवलगढ़ रोड व जयपुर में गौरव टावर के पीछे मकान बना रखे हैं।

महिला कांस्टेबल की जीवनी

महिला कांस्टेबल की जीवनी

बता दें कि डीएसपी के साथ स्वीमिंग पूल में अश्लील हरकतें नजर आई महिला कांस्टेबल नागौर जिले की रहने वाली है। साल 2001 के मई में इसकी शादी हुई थी। शादी के बाद राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2008 पास की। वर्तमान में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में सेवाएं दे रही है।

 आरपीएस-कांस्टेबल के वायरल वीडियो क्या?

आरपीएस-कांस्टेबल के वायरल वीडियो क्या?

बता दें कि डीएसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल होटल की स्वीमिंग पूल में नग्न अवस्था में अश्लील हरकतें दिख रहे हैं। वीडियो में महिला कांस्टेबल का छह वर्षीय बेटा भी स्वीमिंग पूल में नहा रहा है। डीएसपी व कांस्टेबल उस बच्चे के साथ भी अश्लील हरकतें करते हैं। दोनों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+