पिता ने शराब के पैसे चुकाने के लिए बेटी को सौंपा, बोला-'इससे भीख मंगवाकर ले लो मेरी उधारी'
बच्ची कोटा के रेलवे स्टेशन पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अरुण भार्गव को मिली। शराबी पिता ने इसे भीख मंगवाने के लिए एक व्यक्ति को सौंप दिया था।

राजस्थान में पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। शराब की लत में जकड़े इस पिता ने अपनी बेटी को भीख मंगवाने के लिए एक व्यक्ति को सौंप दिया। फिलहाल बच्ची बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति के सदस्य अरुण भार्गव को 12 मई को सूचना मिली कि कोटा रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी बच्ची भीख मांगते देखी गई, जो अपने पिता के शराब के पैसे चुकाने के लिए यह सब कर रही।
इस पर बाल कल्याण समिति व पुलिस ने बच्ची को रेलवे स्टेशन से लाकर चाइल्ड लाइन के यज्ञ दत्त हाड़ा व नवनीत को सूचना दी। समिति ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
इसके बाद बच्ची को राजकीय बालिका शिशु गृह कोटा और उसके भाई को बालगृह कोटा में भेज दिया। पुलिस को बच्ची ने बताया कि उसके पिता जयपुर रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ी का काम करते हैं। मां दिव्यांग हैं। पिता शराब पीने का आदी है।
पिता ने जानकार लोगों से पैसे उधार लेकर शराब पी। फिर पैसे चुकाने के लिए 25 दिन पहले एक व्यक्ति को बच्ची को सौंप दिया। इस पर वह व्यक्ति शराबी की बच्ची से रेलवे स्टेशन पर भीख मंगवाने लगा।
यह भी सामने आया कि जयपुर रेलवे स्अेशन पर बच्ची ने रोजाना भीख मांगकर करीब 100 रुपए जुटाए और करीब 25 दिन में साढ़े चार हजार रुपए जमा करके अपने शराबी पिता की उधारी चुकाई।












Click it and Unblock the Notifications