Rajasthan: जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक्‍सीडेंट के बाद ट्रक-ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

राजस्‍थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर बुधवार अलसुबह तीन ट्रक और ट्रेलर में टक्‍कर के बाद आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जान गई। 12 मवेशी भी मरे।

राजस्‍थान में जयपर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भयंकर सड़क हादसा हुआ है। तीन ट्रक और ट्रेलर में टक्‍कर के बाद आग लग गई, दो लोग जिंदा जल गए और 12 मवेशियों की भी मौत हो गई।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक्‍सीडेंट के बाद आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि ट्रक चालक और खलासी को बेचने का मौका भी नहीं मिला और ना ही मौके पर मौजूद लोग उन्‍हें बचा पाए। देनों की ही अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

jaipur ajmer highway accident

राजधानी जयपुर से गुजर रहे सबसे व्‍यस्‍तम हाईवे पर ट्रकों के आग का गोला बनने पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ जाम लग गया। एक्‍सीडेंट की सूचना पाकर पहुंची दमकल ने करीब चार घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।

मीडिया से बातचीत में दूदू एसएचओ जयसिंह ने बताया बुधवार को दो ट्रेलर के चालक व परिचालक हाईवे पर रामनगर मोड के पास स्थित देवनारायण होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे। तब जयपुर से अजमेर की ओर 12 मवेशी लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया।

ट्रक ट्रेलर से जा टकराया। इसके बाद उसका डीजल टैंक फट गया और तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसी दौरान ट्रेलर में लगा डीजल टैंक भी फटने से आग विकराल हो गई। ट्रक में बैठे ड्राइवर और खलासी नीचे भी नहीं उतर सके और जिंदा जल गए।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर में धागे और प्‍लास्टिक के कट्‌टे रखे हुए थे। उसके अतिरिक्‍त डीजल टैंक भी था, जो आग लगने के बाद फट गया था। धागे और कट्‌टे होने से भी आग जल्‍दी फैली। पुलिस व दमकल टीमों ने सुबह करीब 9 बजे तक तीनों वाहनों में आग पर काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+