चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी बने, क्या अब हो सकता है गहलोत कैबिनेट में फेरबदल
जयपुर, 8 अक्टूबर। एक तरफ भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है। वहीं, कांग्रेस से बड़ी सियासी खबर है। कांग्रेस ने राजस्थान चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। संगठन के लिहाज से रघु शर्मा को गुजरात प्रभारी के रूप बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी कभी खुद सीएम अशोक गहलोत के पास हुआ करती थी।

18 दिन पहले ही राजस्थान स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा राहुल गांधी से मिले थे
बता दें कि 18 दिन पहले ही राजस्थान स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा राहुल गांधी से मिले थे। अब डॉ. शर्मा को कांग्रेस ने गुजरात, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को आदेश जारी किए हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो आगामी कुछ दिन में कांग्रेस संगठन में कुछ और बड़े फेरबदल भी देखने को मिल सकते हैं।
रघु को एआईसीसी इंचार्ज बनाया गया
रघु को एआईसीसी इंचार्ज बनाया गया पर सचिव या महासचिव का पद नहीं दिया गया। अब तक राष्ट्रीय सचिव या महासचिव ही प्रभारी बनते आए हैं। वैसे कांग्रेस के लिए गुजरात एक अहम राज्य है, जहां पर पूर्णकालिक प्रभारी चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में रघु शर्मा को मंत्री पद से हटाकर पूरी तरह गुजरात में ही सक्रिय किया जाएगा।

पहले गहलोत थे गुजरात प्रभारी
बता दें कि साल 2017 में गुजरात विधानसभा के चुनाव के समय अशोक गहलोत गुजरात के प्रभारी थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने से लेकर पूरा चुनाव अभियान रघु शर्मा की देखरेख में चलेगा। प्रभारी होने के कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सीधे सम्पर्क में रहेंगे।

डॉ. रघु शर्मा की जीवनी
बता दें कि डॉ. रघु शर्मा का जन्म 26 जुलाई को राजस्थान के अजमेर में हुआ। ये अजमेर जिले की केकड़ी सीट से विधायक है। इनकी शादी वीरा शर्मा के साथ हुई।












Click it and Unblock the Notifications