TajMahal Controversy : जयपुर रॉयल फैमिली की दीया कुमारी का दावा-'हमारा है ताजमहल'

जयपुर, 11 मई। ताजमहल को लेकर छिड़े विवाद के बीच जयपुर रॉयल फैमिली का बड़ा दावा सामने आया है। राजसमंद से भाजपा सांसद और जयपुर राजघराने सदस्य दीया कुमारी ने कहा है कि ताजमहल उनकी सम्पत्ति है। ताजमहल की जगह पर कभी उनका महल हुआ करता था।

tajmahal diya kumari

सांसद दीया कुमारी ने यह दावा उस वक्त किया है जब किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रखा है। इस पर दीया कुमारी का कहना है कि यह अच्छी बात है कि कोर्ट में अपील की गई है। इससे सच सबके सामने आया है।

खुद जयपुर रॉयल फैमिली भी इस मामले की पड़ताल कर रही है। ताजमहल हमारे होने दस्तावेज भी हैं। किसी जमाने में ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस हुआ करता था, जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया था। जब शाहजहां ने जयपुर परिवार का वह पैलेस और जमीन ली तो परिवार उसका विरोध नहीं कर सका, क्योंकि तब उसका शासन था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दीया कुमारी ने ताजमहल पर अपना हक होने क दावा करने के साथ ही कहा कि वे नहीं चाहती कि ताजमहल को तोड़ देना चाहिए, लेकिन उसके कमरे खोले जाने चाहिए। ताजमहल में कुछ कमरे बंद हैं। कुछ पार्ट वहां लंबे वक्त से सील है। उस पर निश्चित तौर पर इन्क्वायरी होनी चाहिए और उसे खोलना चाहिए, जिससे यह पता चले कि वहां क्या था, क्या नहीं था। वो सारे फैक्ट्स तभी एस्टेबलिश होंगे, जब एक बार उसकी निष्पक्ष जांच हो'

दीया कुमारी ने कहा कि 'अगर दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी तो जयपुर के पूर्व राजपरिवार के हमारे ट्रस्ट में पोथी-खाना भी है। अगर कोर्ट आदेश देगा तो हम उसे डॉक्यूमेंट्स देंगे। हमारे पास मौजूद डॉक्यूमेंट में यह बात साफ है कि शाहजहां को उस वक्त वह पैलेस अच्छा लगा तो उसे एक्वायर कर लिया। वहां कोई मंदिर था वहां कोई मंदिर था या नहीं। यह दस्तावेज देख के बताया जा सकता है, लेकिन यह तय है कि ताजमहल की जमीन जयपुर रॉयल परिवार की है।

ताजमहल विवाद 2022

बता दें कि अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका लगाकर ताजमहल के उन 22 कमरों को खोलकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे कराने की मांग की है, जो लंबे वक्त से बंद हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि ताजमहल में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और शिलालेख हो सकते हैं। अगर सर्वे होता है तो इससे मालूम चलेगा कि ताजमहज में हिंदू मूर्तियां और शिलालेख हैं या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+