बर्खास्त IPS पंकज कुमार चौधरी का ऐलान, राजस्थान में यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2019

Jaipur News, जयपुर। अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहने वाले राजस्थान के पूर्व आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार चौधरी (IPS pankaj choudhary) सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद अब राजनीति के मैदान में उतरेंगे। पंकज चौधरी ने प्रेसवार्ता कर पश्चिमी राजस्थान की किसी सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने का ऐलान किया है, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे और राजस्थान की किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बात का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया।

Dismissed IPS officer pankaj choudhary to contest in Lok Sabha elections from western Rajasthan

मूलरूप से उत्तरप्रदेश के वाराणसी निवासी वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे पंकज चौधरी राजस्थान कैडर के दबंग अफसर माने जाते हैं। अपनी कार्यशैली और बयानों के चलते अक्सर पंकज चौधरी प्रदेश के सबसे चर्चित अफ़सरों में शामिल रहे हैं। भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्तगी के मसले पर उन्होंने कहा कि सेवा से बर्खास्तगी को कैट में चुनौती दी गई है। इस मामले में कैट ने राज्य व केंद्र सरकार को नोटिस जारी किए हैं। ऐसे में आगे न्याय की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान की IPS बेटी सरोज कुमारी ने गुजरात में कर दिखाया कमाल, पूरे देश को इन पर गर्व

इसलिए चुना पश्चिमी राजस्थान

राजस्थान की बाड़मेर, जैसलमेर ,जालोर, सिरोही, जोधपुर, पाली, नागौर, बीकानेर व गंगानगर -हनुमानगढ़ लोकसभा सीट में से किसी एक सीट से LokaSabha Elections 2019 लड़ सकते हैं। पंकज चौधरी ने पश्चिमी क्षेत्र इसलिए चुना है, क्योंकि वे पश्चिमी जिलों में एसपी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

सबकी नजर पंकज चौधरी पर

यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान से कोई आईपीएस अधिकारी राजनीति में पैर जमा रहा हो। इससे पहले भी कई आईपीएस अधिकारी विधानसभा व लोकसभा के सदस्य बनकर सदन में पहुंचे हैं, लेकिन आईपीएस सेवा से बर्खास्त होकर राजनीति के मैदान में उतरने वाले पंकज चौधरी पहले ऐसे अफसर हैं। ऐसे में सभी की नजरें अब पंकज चौधरी के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+