Rajasthan : मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे के जन्‍मदिन पर लड़कियों ने किया अश्‍लील डांस, देखें वायरल VIDEO

Rajasthan : मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बेटे के जन्‍मदिन पर लड़कियों ने किया अश्‍लील डांस, देखें वायरल VIDEO

जयपुर, 12 सितम्‍बर। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में सैनिक कल्‍याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम की जन्‍मदिन पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें युवतियां स्‍टेज पर अश्‍लील डांस करती नजर आ रही हैं। पार्टी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्‍बे में लिबट्री फार्म हाउस पर 9 सितंबर को हुई बताई जा रही है, जिसमें राजेंद्र सिंह गुढ़ा के विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्‍या में लोग आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद न केवल राजेंद्र सिंह गुढ़ा व उनके बेटे शिवम ने भी प्रतिक्रिया दी है।

शांति बनाए रखने के लिए दो-तीन गानों के बाद डांस बंद करवा दिया था

शांति बनाए रखने के लिए दो-तीन गानों के बाद डांस बंद करवा दिया था

मीडिया से बातचीत में मंत्री गुढ़ा ने युवतियों के अश्‍लील डांस पर कहा कि बेटे के जन्‍मदिन के मौके पर खुशी का माहौल था। कोई गम नहीं था। समर्थक ने डांस पार्टी बुक कर दी थीं। डांसर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहीं थी तब मैं मंच पर गया था। अचानक से बंद करते तो कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ उग्र हो सकती थी। शांति बनाए रखने के लिए दो-तीन गानों के बाद डांस बंद करवा दिया था।

बेटे शिवम का 9 सितम्‍बर को जन्‍मदिन था

बेटे शिवम का 9 सितम्‍बर को जन्‍मदिन था

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम का 9 सितम्‍बर को जन्‍मदिन था। इस मौके पर उदयपुरवाटी कस्बे में लिबट्री फार्म हाउस में रात आठ बजे पार्टी रखी गई। भोजन के बाद पार्टी में डांस कार्यक्रम हुआ, जिसमें देशी और विदेशी युवतियों ने अश्लील डांस की प्रस्तुतियां दीं। करीब 10 युवतियां देर रात तक स्‍टेज पर नाचतीं रहीं। कार्यक्रम में खुद मंत्री गुढ़ा भी मौजूद थे।

उदयपुरवाटी और चंवरा के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ

उदयपुरवाटी और चंवरा के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ

इधर, राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम ने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो अपलोड कर कहा कि उनके जन्‍मदिन पर शुभकामनाएं देने और पार्टी में उपस्थित होने वालों का वे तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। अब मेरे जन्‍मदिन के आयोजन को विवादित बनाया जा रहा है। कह रहे हैं कि इस मौके पर रक्‍तदान शिविर लगाया जाना चाहिए था तो बता दूं कि गुढ़ा के सरकारी स्‍कूल के खेल मैदान में रक्‍तदान शिविर लगाया गया था। उसी खेल मैदान में उदयपुरवाटी और चंवरा के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ था।

राजस्‍थान में गायें मर रही हैं। सरकार को इस ओर भी ध्‍यान देना चाहिए

इधर, मंत्री के बेटे के जन्‍मदिन के कार्यक्रम के दौरान विदेशी बालाओं को अश्‍लील डांस के वीडियो वायरल होने की घटना को लेकर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कड़ी निंदा की। इस मौके पर गोमाता की सेवा करनी चाहिए थी। राजस्‍थान में गायें मर रही हैं। सरकार को इस ओर भी ध्‍यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+