Digital Museum Rajasthan : डिजिटल म्‍यूजियम राजस्‍थान में नेताओं की मूर्तियां बिन बोले कह रही यह बात

Digital Museum Rajasthan : डिजिटल म्‍यूजियम राजस्‍थान में पूर्व CM व स्‍पीकर के मोम के पुतले बिन बोले कह रहे यह बात

Digital Museum Rajasthan Assembly : देश का पहला डिजिटल म्‍यूजियम राजस्‍थान विधानसभा में बनाया गया है। 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर इस डिजिटल संग्रहालय को सभी के लिए खोल दिया गया है। विधानसभा राजस्‍थान में 'राजनीतिक आख्यान संग्रहालय' के नाम से शुरू म्‍यजियम में राजस्‍थान के राजनीतिक, आर्थिक, कृषि और सामाजिक विकास की झलक देखने को मिलेगी।

डिजिटल संग्रहालय राजस्‍थान विधानसभा

डिजिटल संग्रहालय राजस्‍थान विधानसभा

राजस्‍थान का यह डिजिटल संग्रहालय शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया था। वजह ये है कि इसमें राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्रियों और विधानसभा अध्‍यक्षों की मोम की मूर्तियां लगाई गई हैं, जो बिन बोले बहुत कुछ कह रही है। दरअसल, कई मूर्तियों की बनावट ऐसी है कि आमजन तो क्‍या खुद नेता तक उसे पहचान नहीं पा रहे हैं कि ये उनकी मूर्ति है क्‍या?

 मूर्तिकार सोशल मीडिया पर ट्रोल

मूर्तिकार सोशल मीडिया पर ट्रोल

इन मूर्तियों को बनाने वाले सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मूर्ति के बारे में तो यहां तक कहा जा रहा है कि यह मूर्ति वसुंधरा राजे में कम और अशोक गहलोत सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री ममता भूपेश में ज्‍यादा मिलती जुलती है।

 बाल दिवस से खोला गया डिजिटल संग्रहालय

बाल दिवस से खोला गया डिजिटल संग्रहालय

बता दें कि पूर्व सीजेआई एनवी रमना ने जुलाई 2022 में डिजिटल म्‍यूजियम राजस्‍थान का उद्घाटन किया था, मगर इसे स्‍कूली बच्‍चों के लिए अब बाल दिवस से खोला गया है। सामान्‍य फीस देकर म्‍यूजियम देखा जा सकता है। राजस्‍थान विधानसभा स्‍पीकर सीपी जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाल दिवस के अवसर पर संग्रहालय स्कूली बच्चों के लिए खुला रहेगा ताकि वे संसदीय प्रणाली से परिचित हो सकें।

21 हजार फीट में बना डिजिटल म्‍यूजियम

21 हजार फीट में बना डिजिटल म्‍यूजियम

राजस्‍थान विधानसभा में शुरू हुए का मकसद राजस्‍थान के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को प्रदर्शित करना, लोगों को संसदीय कार्यवाही और व्यवस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। पूरा म्‍यूजियम 21,000 वर्ग फीट में बनाया गया है। इस पर 16 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। म्‍यूजियम के जरिए विधानसभा अध्यक्ष, सदन के नेता और विपक्ष के नेता के कर्तव्यों और भूमिकाओं का विस्तृत विवरण भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।

 राजस्‍थान के 200 विधायकों का डिजिटल डाटा

राजस्‍थान के 200 विधायकों का डिजिटल डाटा

साथ ही डिजिटल म्‍यूजियम राजस्‍थान में यह भी बताया गया है कि विधानसभा में कानूनों को कैसे पारित किया जाता है? संग्रहालय में राजस्थान की संस्कृति और परंपरा की झलक के अलावा राजस्‍थान के 13 मुख्यमंत्रियों और 17 विधानसभा अध्यक्षों की मोम की मूर्तियां भी हैं। दो मंजिला संग्रहालय में राजस्‍थान के 200 विधायकों का डिजिटल डाटा तैयार भी किया गया है।

 राजस्‍थान के अब तक के मुख्‍यमंत्री

राजस्‍थान के अब तक के मुख्‍यमंत्री

  • नाम पदभार ग्रहण पदमुक्ति दल

1 हीरा लाल शास्त्री 7 अप्रेल 1949 5 जनवरी 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 सी एस वेंकटाचारी 6 जनवरी 1951 25 अप्रेल 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3 जय नारायण व्यास 26 अप्रेल 1951 3 मार्च 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4 टीका राम पालीवाल 3 मार्च 1952 31 अक्टूबर 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5 जय नारायण व्यास [2] 1 नवम्बर 1952 12 नवम्बर 1954 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 मोहन लाल सुखाड़िया 13 नवम्बर 1954 11 अप्रेल 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 मोहन लाल सुखाड़िया [2] 11 अप्रेल 1957 11 मार्च 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8 मोहन लाल सुखाड़िया [3] 12 मार्च 1962 13 मार्च 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रिक्त राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 26 अप्रेल 1967
9 मोहन लाल सुखाड़िया [4] 26 अप्रेल 1967 9 जुलाई 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10 बरकतुल्लाह खान 9 जुलाई 1971 11 अगस्त 1973 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11 हरिदेव जोशी 11 अगस्त 1973 29 अप्रेल 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रिक्त राष्ट्रपति शासन 29 अगस्त 1973 22 जून 1977
12 भैरोंसिंह शेखावत 22 जून 1977 16 फरवरी 1980 जनता पार्टी
रिक्त राष्ट्रपति शासन 16 मार्च 1980 6 जून 1980
13 जगन्नाथ पहाड़िया 6 जून 1980 13 जुलाई 1981 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
14 शिवचरण माथुर 14 जुलाई 1981 23 फरवरी 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15 हीरा लाल देवपुरा 23 फरवरी 1985 10 मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
16 हरिदेव जोशी [2] 10 मार्च 1985 20 जनवरी 1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
17 शिवचरण माथुर [2] 20 जनवरी 1988 4 दिसम्बर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18 हरिदेव जोशी [3] 4 दिसम्बर 1989 4 मार्च 1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19 भैरोंसिंह शेखावत [2] 4 मार्च 1990 15 दिसम्बर 1992 भाजपा
रिक्त राष्ट्रपति शासन 15 दिसम्बर 1992 4 दिसम्बर 1993
20 भैरोंसिंह शेखावत [3] 4 दिसम्बर 1993 29 दिसम्बर 1998 भाजपा
21 अशोक गहलोत 1 दिसम्बर 1998 8 दिसम्बर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22 वसुन्धरा राजे सिंधिया 8 दिसम्बर 2003 11 दिसम्बर 2008 भाजपा
23 अशोक गहलोत [2] 12 दिसम्बर 2008 13 दिसम्बर 2013 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
24 वसुन्धरा राजे सिंधिया [2] 13 दिसम्बर 2013 16 दिसम्बर 2018 भाजपा
25 अशोक गहलोत [3] 17 दिसम्बर 2018 पदस्थ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

 राजस्‍थान के अब तक के विधानसभा अध्‍यक्ष

राजस्‍थान के अब तक के विधानसभा अध्‍यक्ष

1 नरोत्तम लाल जोशी

2 राम निवास मिर्धा
3 निरंजन नाथ आचार्य
4 राम किशोर व्यास
5 लक्ष्मण सिंह
6 गोपाल सिंह
7 पूनम चन्द विश्रामोई
8 हीरा लाल देवपुरा
9 गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी
10 हरिशंकर भाभड़ा
11 शांतिलाल चापलोत
12 समर्थलाल मीणा
13 परसराम मदेरणा
14 सुमित्रा सिंह
15 दीपेन्द्र सिंहावत
16 कैलाश चन्द्र मेघवाल
17 डॉ सीपी जोशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+