क्या राजस्थान से गायब हो गए 684 पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी
जयपुर। भारत-पाकिस्तान संबंधों में बनी तल्खिायां और पाकिस्तान के नापाक मंसूबे किसी से छिपे नहीं हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान से सटे राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में इंटिलेजेंस विभाग सक्रिय रहता हैं, लेकिन इन दिनों सीआईडी और इंटेलिजेंस विभाग की नींद उडी हुई हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 684 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची राजस्थान गृह विभाग को सौंपी
दरअसल, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 684 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची राजस्थान गृह विभाग को सौंपी हैं। जानकारी के मुताबिक ये वो लोग हैं, जो राजस्थान में आए तो हैं लेकिन अब कहां है किसी को कुछ नहीं पता चला है। वहीं, 684 लोगों को ढूंढने के लिए इंटेलिजेंस और सीआईडी विभाग अब सक्रिय हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो इनमे से कई ऐसे लोग है जो प्रतिबंधित छावनी इलाके के आस पास भी चिन्हित किए गए है।

8 जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए
बताया जा रहा है कि राजस्थान गृह विभाग की वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के जरिए 8 जिला कलेक्टरों को राज्य में अवैध रूप से निवासरत पाक नागरिकों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश में कहा गया है कि राज्य में 684 पाक नागरिक हैं, जो अवैध रूप से राजस्थान में रह रहे है। इनको चिन्हित किया जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

इंटेलिजेंस विभाग में हड़कंप मच गया
इतना ही नहीं ये वो लोग हैं, जो बिना किसी अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र मे रह रहे हैं तो वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद ही इंटेलिजेंस विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, ये वो लोग हैं, जो एलटीवी यानी लॉन्ग टर्म वीजा लेकर आये हैं, लेकिन जिस स्थान पर आने के लिये इनको अनुमति मिली है। उस जगह से ये लोग गायब है।

पाक नागरिकों की जिलेवार सूची मांगी
साथ ही केन्द्रीय गृह विभाग ने राज्य सरकार से इन सभी लोगों की जानकारी मांगी है। इसके बाद राज्य के गृह सचिव ने 8 जिला कलक्टरों को चिठ्ठी लिखकर अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिकों की जिलेवार सूची मांगी है और साथ ही सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिया गया है कि अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिकों की निरन्तर निगरानी की जाए।
-
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस












Click it and Unblock the Notifications