Devendra Jhajharia Silver : टोक्यो से लाए पैरालंपिक का तीसरा पदक, 8 की उम्र में क्यों काटना पड़ा था हाथ?

जयपुर, 30 अगस्त। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में पुरुषों के भाला फेंक एफ46 इवेंट में सोमवार को देवेंद्र झाझड़िया ने रजत पदक जीता है। इन्हीं के साथ ही भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया। खास बात है कि दोनों खिलाड़ी राजस्थान के रहने वाले हैं।

Recommended Video

    Tokyo Paralympics 2021: Devendra to Sundar India won historically in Javelin Throw | वनइंडिया हिन्दी
    देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरा​लंपिक में 64.35 मीटर भाला फेंका

    देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरा​लंपिक में 64.35 मीटर भाला फेंका

    देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरा​लंपिक में 64.35 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए सिल्वर पदक जीता है। इसी के साथ ही देवेंद्र झाझड़िया के पास अब पैरालंपिक पदकों की संख्या तीन हो गई है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 से रजत पदक जीतने से पहले रियो 2016 और एथेंस 2004 में देवेंद्र झाझड़िया स्वर्ण पदक जीत चुके है। ये बचपन में आठ साल की उम्र में अपना एक हाथ गंवा चुके हैं।

     देवेंद्र झाझड़िया की जीवनी

    देवेंद्र झाझड़िया की जीवनी

    नाम - देवेंद्र झा​झड़िया

    जन्म तिथि - 10 जून 1981
    गांव - झाझड़िया की ढाणी, गांव देवीपुरा, राजगढ़, चूरू, राजस्थान
    माता -जीवनी देवी
    पिता -रामसिंह झाझड़िया
    भाई - बड़े भाई महेंद्र झा​झड़िया और जोगेंद्र झा​झड़िया
    बहन -चार बहन मायावती, धनपति, किरोड़पति व नीरमा
    पत्नी -मंजू झाझड़िया, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी
    बच्चे - बेटी जिया और बेटा काव्यान

    देवेन्द्र झाझड़िया को मिले अवार्ड

    देवेन्द्र झाझड़िया को मिले अवार्ड

    -3 दिसम्बर 2004 में राष्ट्रपति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    -2004 में महाराणा प्रताप राज्य खेल पुरस्कार
    -29 अगस्त 2005 में अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए।
    -2005 में पीसीआई उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार।
    -2014 में पद्मश्री और पैरा स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड
    -2016 में जीक्यू मैगजीन ने बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा
    -29 अगस्त 2017 को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड

    देवेंद्र झाझड़िया के रिकॉर्ड

    देवेंद्र झाझड़िया के रिकॉर्ड

    - एथेंस पैरालंपिक गेम्स 2004 में जेवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता और व्यक्तिगत रूप से पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

    -नौवीं फेसकिप गेम्स कुआलालम्पुर 2006 (पैरा एशियन) जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक व रिकॉर्ड
    -आईडब्यूएएस वर्ल्ड गेम्स ताइपेई ताइवान 2007 में जेवलिन थ्रो में रजत पदक
    -आईडब्यूएएस वर्ल्ड गेम्स बंगलौर 2009 में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक व डिस्कस थ्रो में रजत पदक
    -वर्ल्ड चैम्पियशिप लियोन फ्रांस 2003 जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल कर चैम्पियशिप का नया रिकॉर्ड बनाया।
    -पैरा एशियन गेम्स इंचियोन कोरिया 2014 में रजत पदक
    -आईपीसी वर्ल्ड चैम्पियशिप दोहा 2015 में रजत पदक
    -पैरालंपिक रियो डे जेनेरियो 2016 में स्वर्ण पदक के साथ खुद का एथेंस का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। पैरालंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+