जयपुर : तीन दिन से लापता युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, बुआ के बेटे पर आरोप

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के दूदू पुलिस थाना इलाके में एक युवकी की हत्या कर शव हाइवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर दूदू पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की शिनाख्त करवाकर शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मौके पर पहुंची FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए है।

Dead body of young girl found Road side in jaipur

सीआई सुरेश यादव ने बताया कि NH-8 पर गाड़ोता गांव के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि युवती 3 दिन से लापता थी। उसके परिजनों ने वैशाली नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या की आशंका के चलते परिजनों ने थाने में नामजद मामला भी दर्ज कराया था। मृतका के बुआ के लड़के समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

वहीं, मृतका के मामा ने बताया कि लड़की वैशाली नगर स्थित एक निजी फाइनेंस कम्पनी में काम करती थी। बुआ का लड़का आए दिन उसे जान से मारने की घमकी देता रहता था। वैशाली नगर पुलिस थाने की लापरवाही के कारण युवती की जान चली गई। हमने लापता होने के दो घंटे बाद ही मामला दर्ज करा दिया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+