ACB के शिकंजे में RAS अफसर : दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल व बांदीकुई SDM पिंकी मीणा 5-5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

राजस्थान: एसीबी की बहुत बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो एसडीएम अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एसीबी (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार सुबह राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के दो बड़े अफसर एक साथ रिश्वत लेते ट्रैप हुए हैं। इसमें एक बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा और दूसरे अफसर दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल है। राजस्थान एसीबी ने दोनों अफसरों को 5-5 लाख की घूस लेते ट्रैप किया है। दोनों अधिकारियों ने सड़क निर्माण से संबंधित कार्य में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायक एसीबी तक पहुंच गई।

Dausa SDM Pushkar Mittal and Bandikui SDM Pinky Meena Trap by acb for taking bribe of 5-5 lakhs

एसीबी फिलहाल बंद कमरे में दोनों आरोपी अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। .दोनों के पास मौजूद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पूछताछ की जा रही है। दौसा जिले में दो बड़े RAS अफसरों के इस तरह घूसकांड में ट्रैप होने के बाद अब जिले में अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एएसपी नरोत्तम वर्मा और सीआई नीरज भारद्वाज ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+