राजस्‍थान में साइबर ठग ने बिजली बिल बकाया का मैसेज भेजकर फर्म के खाते से निकाले 36.60 लाख रुपए

भारत में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। बिजली का बकाया बिल को लेकर अगर कोई मैसेज आए तो सावधान हो जाइए। आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही मामला राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है, जहां बिजली के बकाया बिल के नाम पर एक फर्म को 36.60 लाख रुपए का चूना लगा दिया गया है।

cyber crime

जयपुर के कोटगेट पुलिस थाना अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि वूलन मिल के मालिक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी कमल किशोर कोठारी ने मंगलवार रात शिकायत देकर बताया कि मिल के इलेक्ट्रिशियन विनोद स्वामी को मोबाइल पर टैक्‍स मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि फर्म का बिजली बिल बकाया है। बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।

मैसेज में दिये गए नंबरों पर 24 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया गया तो फर्म का बैंक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद पता चला कि फर्म के बैंक अकाउंट से 36 लाख 60 हजार 985 रुपये निकाल लिए गए हैं।

जयपुर की कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल्‍स, मैसेज व लिंक पर भरोसा नहीं करें। ना ही किसी के साथ ओटीपी, बैंक डिटेल व आधार नंबर शेयर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+