राजस्थान के 24 जिलों में फैला कोरोना, एक दिन में 30 नए केस से कुल पॉजिटिव 413
जयपुर। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिस केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कोरोना वायरस प्रदेश के 33 में से 24 जिलों में फैल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में 30 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में अब कुल आंकड़ा बढ़कर 413 हो गया है।
Recommended Video

इन जिलों में सामने आए नए केस
नौ अप्रैल को बांसवाड़ा में दो, जैलसमेर में पांच, झुंझुनूं में सात, जोधपुर में एक, टोंक में सात, झालावाड़ में सात और बाड़मेर जिले में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है।

राजस्थान के ये जिले अभी सुरक्षित
राजस्थान के 33 में से 9 जिले अभी कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं। इन जिलों में एक भी मामला सामने आया है। सुरक्षित जिलों में सवाई माधोपुर, बूंदी, राजसमंद, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बारां, चित्तोड़गढ़ शामिल हैं।

राजधानी जयपुर टॉप पर
राजस्थान में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट राजधानी जयपुर है। यहां अब तक 129 मामले सामने आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर 32 मामलों के साथ जोधपुर और तीसरे नंबर पर 31 मामलों के साथ झुंझुनूं है। इस मामले में कभी एक नंबर पर रहने वाले भीलवाड़ा में पिछले कई दिन से आंकड़ा 27 पर ही अटका हुआ है।

राजस्थान के 24 जिलों में 9 अप्रैल तक पॉजिटिव केस
1 भीलवाड़ा 27
2 झुंझुनूं 31
3 जयपुर 129
4 पाली 2
5 प्रतापगढ़ 2
6 सीकर 1
7 जोधपुर 32
8 डूंगरपुर 5
9 चूरू 11
10 अजमेर 5
11 अलवर 5
12 टोंक 27
13 भरतपुर 8
14 धौलपुर 1
15 उदयपुर 4
16 बीकानेर 20
17 दौसा 6
18 बांसवाड़ा 12
19 जैसलमेर 19
20 करौली 2
21 कोटा 15
22 नागौर 1
23 बाड़मेर 1
24 झालावाड़ 7












Click it and Unblock the Notifications