Corona in Rajasthan : झुंझुनूं में फिर सामने आया पॉजिटिव केस, भीलवाड़ा अब भी सबसे ज्यादा संवेदनशील
जयपुर। देशभर में कोरोना पॉजिटिव केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 26 मार्च तक 649 केस सामने आ चुके हैं। राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। राजस्थान का भीलवाड़ा तो कोरोना वायरस फैलने के मामले में भारत का इटली बनता जा रहा है। भीलवाड़ा के बाद राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इनके बाद झुंझुनूं की स्थिति भी संवेदनशील है।

झुंझुनूं में गुरुवार सुबह को कोरोना पॉजिटिव का एक और केस सामने आया है। ऐसे में यहां पर कोरोना मरीजों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार झुंझुनूं का एक युवक 23 मार्च को विदेश से लौटा था। तभी से उसको आइसोलेशन में रखा गया था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 तक पहुंच गई है।
किस जिले में कितने केस
भीलवाड़ा-17
जयपुर-8
झुंझुनूं-6
जोधपुर-4
प्रतापगढ़-2
पाली-1
सीकर-1
जोधपुर में संक्रमित मिला युवक, संक्रमित का रिश्तेदार
जोधपुर में बुधवार को दोनों संक्रमित एक दिन पहले पॉजिटिव पाए गए युवक के रिश्तेदार हैं। राज्य सरकार ने लॉकडाउन में गरीब परिवारों के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया है। इसमें 1.41 करोड़ परिवारों को एक हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष में अब तक 23 करोड़ रुपए एकत्रित हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications