जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर 60 लाख की सिगरेट से भरा कंटेनर लूटा, कार सवार बदमाश ने की वारदात

जयपुर, 17 फरवरी। उत्तर प्रदेश गाजियाबाद से रवाना होकर राजस्थान के जयपुर आ रहा एक कंटेनर रास्ते में लूट लिया गया। कंटेनर में सिगरेट के 332 कार्टन भरे हुए ​थे, जिनकी बाजार ​कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

loot

वारदात को कार सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। इसके बाद दो थानों की ​पुलिस सीमा विवाद में उलझ हो गई और जांच पड़ताल के लिए मौके पर देरी से पहुंची। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सरूण्ड थाने में मामला दर्ज हुआ।

मीडिया से बातचीत में सरूण्ड थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि कंटेनर मालिक हिमांशु खन्ना निवासी गाजियाबाद वहां स्थित अपनी जयपुर रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट कंपनी से सिगरेटों से भरा कंटेनर लेकर चालक कमल किशोर गाजियाबाद फैक्ट्री से रवाना किया था।

जयपुर के लिए रवाना हुए कंटेनर में 60 लाख की सिगरेट भरी हुई थी। रास्ते में दिल्ली-जयपुर रोड पर पाथरेड़ी पुलिया के पास मंगलवार देर रात कार में सवार होकर बदमाशों ने कंटेनर को ओवरटेक कर उसे रुकवाया।

कंटेनर के चालक से कहा कि उसने उनके वाहन को टक्कर मारी है। बदमाशों ने कंटेनर चालक को सीट से नीचे उताकर उसके साथ मारपीट की और हाथ बांध व आंखों पर पट्टी लगाकर गाड़ी में डालकर ले गए। फिर राजमार्ग पर अलवर तिराहे के पास खेत में पटक गए। बदमाश सिगरेटों के कर्टन से भरा कंटेनर अपने साथ ले गए।

कंटेनर चालक ने बताया कि उसने जैसे-तैसे अपने आप को बंधन मुक्त कर हाइवे पर आकर किसी के फोन से मालिक को फोन किया। मालिक ने शाहपुरा अपने किसी जानकार को फोन किया। उसने थाने में लूट के बारे में सूचना दी। कंटेनर में लगे जीपीएस की सहायता से पुलिस पावटा के पास पेट्रोल पंप के पास लोकेशन आने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कटेनर खड़ा था, लेकिन सिगरेट से भरे 332 कर्टन गायब थे। प्रागपुरा पुलिस ने खाली कंटेनर बरामद कर थाने में खड़ा करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+