Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bharat Jodo Yatra के तुरंत बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरु करेगी कांग्रेस, जानिए वजह

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से देश में बने माहौल को बरकरार रखने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के जरिए पार्टी के बने इस माहौल को ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर भुनाएगी।

rahul gandhi

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी। लेकिन कांग्रेस ने इस यात्रा को मिले समर्थन को देखते हुए अपने संगठन को निचले स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब इस अभियान को पूरे देश में प्रभावी रूप से चलाने के लिए सभी प्रदेशों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। राजस्थान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र खुटिया को जिम्मेदारी दी गई है।

यात्रा को मिला देशभर में समर्थन

यात्रा को मिला देशभर में समर्थन

राहुल गांधी की यात्रा जिस समय कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। उस समय माना जा रहा था कि इस यात्रा को दक्षिण में ही समर्थन मिलेगा। लेकिन यात्रा अब तक जिन राज्यों से गुजरी है। उनमें दक्षिण के बाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भी जबरदस्त समर्थन मिला है। इस समर्थन से कांग्रेस काफी उत्साहित है। अब इस उत्साह को पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर पर ले जाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करना चाहती है।

कांग्रेस ने अभियान के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

कांग्रेस ने अभियान के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

यही वजह है कि जब कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। तब 26 जनवरी से देशभर में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर देगी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सभी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। रामचंद्र खूंटिया ओडिशा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता है। राजस्थान से स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा को हिमाचल प्रदेश तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश को पंजाब-चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर चलेगा अभियान

ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर चलेगा अभियान

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए नियुक्त किए गए सभी पर्यवेक्षक जल्द ही अपने अपने प्रभार वाले प्रदेशों में जाकर अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिशा-निर्देश भी देंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह अभियान प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर होगा। यह कार्यक्रम करीब दो माह तक चलेगा। इसके जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इस अभियान के तहत पहले ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। उसके बाद में जिला स्तर पर और फिर प्रदेश स्तर पर एक बड़ा अधिवेशन रखा जाएगा। इसी के साथ कांग्रेस ने तय किया है कि सभी राज्यों की राजधानी में प्रियंका गांधी महिला रैलियों का आयोजन करेगी। ऐसे में कांग्रेस लगातार कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रखकर भारत जोड़ों यात्रा को मिले समर्थन को और बढ़ाने के प्रयास में जुट गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+