Rajasthan के सरदार शहर उपचुनाव में कांग्रेस का सहानुभूति कार्ड बना भाजपा की परेशानी, जानिए वजह

Rajasthan में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतिम चुनावी मुकाबला दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। क्योंकि सरदार शहर सीट का उपचुनाव दोनों पार्टियों के लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का परीक्षण माना जा रहा है। दोनों पार्टियों ने उप चुनाव की तैयारी को लेकर प्रत्याशी पर चर्चा शुरू कर दी है। पिछले 4 सालों में प्रदेश में हुए उपचुनाव में जिस भी पार्टी ने सहानुभूति कार्ड खेला परिणाम उसी के पक्ष में रहा है। उपचुनाव का यही चुनावी फैक्टर भाजपा के लिए चिंता और कांग्रेस के में निश्चिंतता का माहौल बनाए हुए हैं। कांग्रेस इस सीट पर इसी कार्ड को खेलने की तैयारी कर चुकी है। पार्टी ने सीट पर दिवंगत नेता भंवर लाल शर्मा के परिवार के सदस्यों में से ही किसी को टिकट देने का मानस बना लिया है। दूसरी तरफ भाजपा खेमे में कांग्रेस के इस कार्ड की काट तलाशने की सरदर्जी बनी हुई है। भाजपा ने यहां प्रत्याशी की तलाश तेज कर दी है।

bjp congress rajasthan

सहानुभूति के जरिए कांग्रेस का जीत का दावा

सरदार शहर में उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ के राजस्थान में सरकार से विश्वास उठने के बयान को लेकर उन पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है और जनता को कांग्रेस पर भरोसा है। भाजपा और राजेंद्र राठौड़ बताएं कि उपचुनाव में कितने चुनाव जीते हैं। एक उपचुनाव में भाजपा जीती है। अब राजेंद्र राठौड़ के गृह जिले के सरदारशहर में जीत कर दिखाएं। मैं वहां जीत का दावा करता हूँ। इतना ही नहीं कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में भी जीतेगी।

govind singh dotasara

भाजपा का दावा हर बार फिट नहीं होता सहानुभूति कार्ड

सरदार शहर उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि यह फार्मूला हर बार फिट बैठे यह जरूरी नहीं है। एक उपचुनाव कभी भी सेमीफाइनल नहीं होता है। कांग्रेस के साथ ऐसा होता है कि उपचुनाव कांग्रेस जीती है और मुख्य चुनाव में बीजेपी जीती है। इसलिए हर बार एक धारणा नहीं होती है। पूनिया ने कहा कि यह मानना गलत होगा कि उपचुनाव विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह चुनाव सरकार की विफलता और कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेंगे।

satish punia


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+