कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक: राजस्‍थान में जनता दुबारा बनाएगी हमारी सरकार-सीएम गहलोत

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में कांग्रेस उतर चुकी है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में चुनावी रणनीति बनाई गई है।

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक शानदार रही है। हम चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। घर-घर में मैसेज जा चुका है। बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत मीडिया से बात कर रहे थे।

Congress State Election Committee meeting

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्‍थान में गुड गवर्नेंस की वजह से जनता फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी। राजस्‍थान देश को दिशा दिखा रहा है। हमारी योजनाओं को अन्‍य सरकारें भी लागू कर रही हैं। ओपीएस, स्‍वास्‍थ्‍य योजनाएं, शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना राजस्‍थान सरकार की देन है। इन सबकी चर्चा देशभर में हो रही है।

हम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी। जनता माई बाप होती है। जनता का फैसला सिर माथे होगा। हमारे पास फीडबैक आ रहा है कि जनता ने इस बार मन बना लिया कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार दुबारा लाएंगे।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कह रहे थे कि अभी दिल्ली से नेता आकर चुनाव लड़ेंगे। जनता उनसे पूछेगी कि क्या चुनाव के बाद जो फैसले होंगे वह दिल्ली से होंगे? यह स्थिति है कि आप (भाजपा) बता (नहीं सकते) कि राजस्थान में नेता कौन है? हमारी योजनाओं को अन्य सरकारें अपने घोषणा पत्र में डाल रही है! कांग्रेस भारी बहुमत से विजय होगी। जनता इस बार फिर कांग्रेस की सरकार वापस लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+