Congress के पर्यवेक्षक सरकार को ताकत देने आएंगे जयपुर, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़ से राहुल गांधी उत्साहित हैं। कांग्रेस हाईकमान अब जल्द ही जयपुर पर्यवेक्षक भेज सकता है। हालांकि इस बार पर्यवेक्षक जयपुर सरकार को अस्थिर करने नहीं ताकत देने आएंगे।

Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा मैं जुटी शानदार भीड़ से गदगद कांग्रेस हाईकमान अब जल्द ही जयपुर पर्यवेक्षकों की एक टीम भेज सकता है। यह पर्यवेक्षक इस बार सरकार को ताकत देने आएंगे। मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से यह पर्यवेक्षक फीडबैक लेंगे। यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि सरकार की उपलब्धियों को कौन कैसे आमजन के बीच पहुंचा रहा है। इसके लिए और क्या किया जाना चाहिए। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने के बाद 25 सितंबर का मुद्दा अपने आप ही खत्म हो गया। क्योंकि मुख्यमंत्री गहलोत की जगह मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान का चैप्टर बंद कर दिया। इसलिए 25 सितंबर की घटना के लिए जिन नेताओं को नोटिस दिया गया था। उनके जवाब के बाद वह मामला भी खत्म हो गया है।

Ashok Gehlot

गेमचेंजर साबित हो सकती है राज्य सरकार की योजनाएं

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं की आमजन में चर्चा और लोकप्रियता को देखकर राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान उनकी योजनाओं को लेकर बहुत गंभीर हो गया है। कांग्रेस मान रही है कि गहलोत की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, किसानों का कर्जा माफी, सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल, महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाएं, शहरी रोजगार गारंटी योजना और अब 500 रुपए का गैस सिलेंडर राज्यों और केंद्र में गेमचेंजर साबित हो सकती है। अगले साल राजस्थान सहित 10 राज्यों में चुनाव है। फिर 2024 में लोकसभा का चुनाव है।

Ashok Gehlot

राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार को चेताया

राहुल गांधी तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं से इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने गैस सिलेंडर पर ट्वीट कर केंद्र सरकार को चेताया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का राजस्थान की कांग्रेस सरकार का यह बड़ा ऐलान है। यह केंद्र सरकार की कीमतों के आधे से भी कम दाम में है। प्रधानमंत्री जी, मित्रों को मेवा खिलाना बंद कर दीजिए। महंगाई से त्रस्त जनता की सेवा कीजिए। यही नहीं सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने बीती शाम अलवर में राजस्थान के प्रमुख नेताओं सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, हरीश चौधरी जैसे नेताओं के साथ बैठक कर साफ कर दिया कि गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी और सवाल उठाने बंद करें। एकजुट होकर सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। जिससे चुनाव जीता जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+