Rajasthan: विधानसभा चुनाव 2023 में CM फेस सचिन पायलट को बनाएं तभी जीतेगी कांग्रेस-MLA सोलंकी
Rajasthan Assembly Election 2023: इसी साल के अंत तक राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने हैं। सचिन पायलट को सीएम फेस बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के सियासी बिसात बिछाई जा रही है। महज 15 दिन के अंतराल में पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान का दो बार दौरा कर चुके हैं। इस बार भाजपा सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परिपाटी तोड़ने की कोशिश में है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के सामने दोहरी चुनौती है। एक तो सत्ता परिवर्तन की परिपाटी और दूसरी राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान।
Recommended Video

राजस्थान में पहले जहां सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने की मांग उठ रही थी अब सचिन पायलट को विधानसभा चुनाव 2023 में सीएम फेस बनाने पर उनके समर्थक विधायक मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि यदि सचिन पायलट को सीएम फेस बनाकर चुनाव लड़ा गया तो ही राजस्थान कांग्रेस जीत सकती है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि केवल सचिन पायलट ही वो नेता हैं, जो राजस्थान कांग्रेस की सत्ता में वापसी करवा सकते हैं। राजस्थान के युवा वर्ग व जनता की भी यही मांग है कि सचिन पायलट सीएम बने। मैं सचिन पायलट के साथ खड़ा हूं। उनके बिना मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।












Click it and Unblock the Notifications