Rajasthan में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
राजस्थान में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दौसा पुलिस ने कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा को गिरफ्तार किया है। पिछले साल मार्च में पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ मंडावर में मामला दर्ज कराया था।
Rajasthan में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में कांग्रेस विधायक जोहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी दीपक कुमार को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रदेश भाजपा लगातार इस मुद्दे को उठा रही थी। आपको बता दें पिछले साल आरोपियों के खिलाफ दौसा जिले के मंडावर थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जोहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा सहित तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों ने दसवीं की एक छात्रा को रेणी इलाके से अगवा किया था। इसके बाद मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल में पीड़िता से गैंगरेप किया था।

दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
महुआ पुलिस के मुताबिक 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने 26 मार्च 2022 को दौसा के मंडावर थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि मंडावर थाना इलाके के समलेटी होटल में विवेक शर्मा, विधायक पुत्र दीपक मीणा और नेतराम समलेटी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी विवेक शर्मा और नेतराम समलेटी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। विधायक पुत्र दीपक उर्फ दिलीप मीणा को आरोपी नहीं मानते हुए न्यायालय ने चार्जशीट पेश कर दी थी। इसके बाद दौसा की पोक्सो कोर्ट में परिवादी के वकील ने सीआरपीसी की धारा 190 के तहत आरोपी दीपक में आकर खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र पेश किया। उसके बाद न्यायालय ने विधायक के बेटे दीपक मीणा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट गई पीड़िता
पीड़िता द्वारा वकील के जरिए राजस्थान उच्च न्यायालय में आरोपी को पुलिस द्वारा जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किए जाने संबंधी रिट पेश की गई थी। हाई कोर्ट ने मामले में निर्देश दिए कि 23 जनवरी तक आरोपी दीपक मीणा को दौसा पुलिस गिरफ्तार करें। इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को तलब कर लिया था। इसके बाद दौसा पुलिस सक्रिय हो गई पुलिस ने सोमवार को महुआ में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को विधायक का पुत्र जाता हुआ दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications