राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-कांग्रेस का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर के नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि राजस्थान में न सिर्फ मौसम का पारा चढ़ा है। बल्कि लोगों का पारा भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ चढ़ा है। जब जनता का पारा चढ़ता है तो देर नहीं लगती पीएम मोदी ने कहा कि ताप को कम करने और बदलने की शक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की धरा को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। यह मां करणी की धरती है। यहां आए लोगों का उत्साह बताता है कि राजस्थान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान में जितना काम बीजेपी की सरकार ने किया है। उतना काम पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में केंद्र सरकार की योजनाएं लेकर आई है। उनमें हमारी कोशिश यही रही है कि ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान को मिले। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी योजना से राजस्थान में 20 लाख गरीबों को घर मिले और 3 करोड़ गरीबों को पहली बार बैंक की सुविधा मिली।

कांग्रेस को जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि हम दिल्ली से राजस्थान योजनाएं भेजते हैं। लेकिन यहां जयपुर में कांग्रेस का पंजा झपटा मार लेता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। जिस राजस्थान को जल जीवन मिशन में सबसे टॉप पर होना चाहिए था। वह राज्य आज सबसे धीमी राज्य में शामिल है। देश के 130 जिलों में शत प्रतिशत घरों में पानी पहुंच गया है। लेकिन इनमें से राजस्थान में एक भी जिला नहीं है। राजस्थान के लोगों की क्या गलती है। उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है। जो राजस्थान के जिलों को नल से जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने 4 सालों में राजस्थान का बहुत नुकसान किया है। अब यहां कांग्रेस की हार इतनी तय है कि सरकार बाय-बाय के मूड में आ गई है। जहां कुछ मंत्री विधायक अभी से ही सरकारी बंगले खाली करने में लग गए हैं। जिस तरह दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है। राजस्थान में कांग्रेस भी वैसे ही कर रही है।

narendra modi

पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मतलब लूट की दुकान झूठ का बाजार है। जो इन दिनों बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं। उनमें लूट के इरादे और झूठ के पिटारे के सिवा कुछ नहीं है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का कहा था। लेकिन 4 साल बीतने के बाद भी किसानों को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नर्मदा का पानी पहुंचाया गया। लेकिन कांग्रेस ने उसे भी रोक दिया। राजस्थान में ट्रांसफर्स के नाम पर लूट की खुली छूट मिली हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि एक खेमे के विधायक ट्रांसफर और लूट की खुली छूट में लूटने में लगे हैं। सारे मंत्री आपस में लूटने में लगे हैं। राजस्थान के सीएम अपने बेटे का भविष्य बचाने में लगे हुए हैं। पेपर लीक मामले पर गहलोत सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां सिस्टम इतना बेखौफ हो गया है कि पेपर लीक की एक अलग इंडस्ट्री खुल गई है। यहां अब तक 17 बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। युवाओं के भविष्य से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर आ गया है। आए दिन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की घटनाएं हो रही है। लगातार तुष्टीकरण हो रहा है। महिला अपराध में राजस्थान सबसे आगे है। जहां बलात्कार और हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं और हमारी बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को कांग्रेस संरक्षण दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अब राजस्थान को विकासवाद और डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+