Rajasthan में 10 मंत्रियों के टिकट काट सकती है कांग्रेस, जानिए किन मंत्रियों के टिकट कटेंगे
राजस्थान में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्रियों के साथ हुई फीडबैक बैठक में 30 फीसदी मंत्रियों के टिकट काटने का सुझाव मिला है। रंधावा ने गहलोत पायलट का विवाद सुलझाने की बात कही है।
Rajasthan में विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 10 मंत्रियों के टिकट काटे जा सकते हैं। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्रियों के साथ हुई मैराथन फीडबैक बैठक में 30 फीसदी मंत्रियों के टिकट काटने का सुझाव भी आया है। बैठक में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले करने पर भी सहमति बन गई है। साल 2016 के बाद भर्ती हुए थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।

गहलोत पायलट का विवाद सुलझाएंगे रंधावा
मंत्रियों की फीडबैक बैठक में गहलोत पायलट विवाद को सुलझाने के सुझाव पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि विवाद सुलझाने का काम मेरा है। उनका नहीं है। मैं फाइव स्टार में नहीं बल्कि लोगों के बीच बैठा हूँ। विवाद भी सुलझा लेंगे बैठक के बाद रंधावा जयपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए रंधावा ने कहा कि मेरा पहला काम प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है और उस दिशा में हम काम कर रहे हैं।

प्रदेश में कांग्रेस संगठन में भरे जाएंगे पद
रंधावा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन मैं खाली पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएगी। रंधावा ने कहा कि वे लगातार दो दिन से नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उनसे बात कर रहे हैं। फीडबैक के दौरान किसी की भी बहुत बड़ी शिकायत नहीं मिली है। छोटी-मोटी चीजें चलती रहती है। ढाई साल से संगठन के पदों की नियुक्तियां नहीं होने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि अगले 2 दिन में आपको ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट मिल जाएगी। सब काम होंगे। रंधावा ने जल्द ही सभी खाली पदों पर नियुक्तियां करने का दावा किया है। कांग्रेस में 400 ब्लॉक अध्यक्ष 26 जिलाध्यक्ष 2200 मंडल अध्यक्षों के पद खाली चल रहे हैं। इन सब को मिलाकर मोटे तौर पर 2500 के आसपास नियुक्तियां होनी है। इसके बाद जिला ब्लाक और मंडलों की कार्यकारिणी भी बननी है। तीनों स्तर पर कार्यकारिणी बनने से 50 हजार से ज्यादा नेताओं को पद मिलेंगे।













Click it and Unblock the Notifications