कोरोना को मात की तैयारी : राजस्थान में 'को-वैक्सीन' का ट्रायल शुरू, इन 1000 लोगों को लगेगा टीका
जयपुर। कोरोना महामारी वाला साल 2020 बीतते बीतते अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में कोरोना को जड़ खत्म करने की तैयारी अंतिम चरण पहुंच चुकी है। अब वो दिन दूर नहीं जब कोरोना को मात देने के लिए राजस्थान के आम लोगों के टीके लगाए जाएंगे। राजस्थान में शुक्रवार से कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन 'को-वैक्सीन' का ट्रायल से शुरू हो गया है। भारत बायोटेक की ओर से बनाई को वैक्सीन का ट्रायल जयपुर में विद्याधर नगर स्थित महाराज अग्रसेन हॉस्पीटल में किया गया।

70 वॉलंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी
कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के प्रिंसीपल इंवेस्टीगेटर (PI) डॉ. मनीष जैन ने बताया कि कंपनी ने 1000 लोगों पर यह ट्रायल करने के लिए कहा है। फिलहाल जयपुर में 70 वॉलंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है। जिन वॉलंटियर्स को डोज दी जा रही है, उन पर लगातार टेलीफोन पर मॉनिटरिंग की जाएगी। हालांकि वॉलंटियर्स को पहले बता दिया है कि हल्का बुखार आना या टीके वाली जगह दर्द की थोड़ी शिकायत रह सकती है, लेकिन फिर भी कोई दिक्कत होगी तो उसके लिए हमारी दूसरी टीम तैयार है।
Recommended Video

ZyCov-D नाम की वैक्सीन का भी ट्रायल
इससे पहले जयपुर में जायडस कैडिला कंपनी की बनाई ZyCov-D नाम की वैक्सीन का ट्रायल हुआ था। कंपनी का यह ट्रायल दूसरे फेज का था, जिसके परिणाम अभी आने हैं। बता दें कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर को-वैक्सीन तैयार की है।

ट्रायल के परिणाम संतोषजनक
इस वैक्सीन के दो फेज के ट्रायल हो चुके हैं। इसमें पहले फेज के परिणाम ICMR ने कुछ दिन पहले जारी किए है, जो काफी सकारात्मक रहे हैं। ट्रायल के PI ने बताया कि ट्रायल को लेकर लोगों में भय कम हो गया है, क्योंकि जिस तरह फेज फस्ट और फेज सैकेण्ड के ट्रायल हो गए और उसके बाद जो नतीजे आए हैं, वह संतोषजनक हैं।












Click it and Unblock the Notifications