सोनिया गांधी पर ईडी कार्रवाई को लेकर सीएम गहलोत ने साधा निशाना, बोले- देश में तमाशा कर रही ईडी

जयपुर 27 जुलाई। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने ईडी की कार्रवाई और जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर जल्दी सुनवाई किए जाने की अपील की है। सीएम ने ईडी कार्रवाई को आतंक का नाम दिया है। इस मामले को लेकर गहलोत खुद दिल्ली में जमे हुए है। उन्होंने कहा कि ईडी जांच के नाम पर देश में तमाशा कर रही है। पहले राहुल गांधी को 5 दिन तक बुलाया जाता है, उनसे 50 घंटे तक पूछताछ की जाती है। अब सोनिया गांधी को भी तीसरी बार बुलाया गया है। पता नहीं कब तक वह उन्हें बुलाएंगे। गहलोत ने कहा कि ईडी ने देश में आतंक फैला रखा है। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है।

ED

सुप्रीम कोर्ट से की जल्द सुनवाई की अपील

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर जल्दी सुनवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस ईडी का सक्सेस रेट प्वाइंट 5% भी नहीं है। उस ईडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर जल्द फैसला हो। गहलोत ने ईडी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी का बयान लेने और तफ्तीश का तरीका अलग है। इन्हें देश में सीबीआई से ज्यादा पावर मिली हुई है। जहां इनकम टैक्स जाता है। वहां ईडी चली जाती है। ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि ईडी जो कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है और सुप्रीम कोर्ट से ईडी को लेकर जल्द निर्णय करवाना चाहिए।

ED

सरकार गिराने में ईडी के इस्तेमाल का आरोप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर राज्यों में सरकार गिराने के लिए ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि देश में सरकार गिराने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। ईडी सरकार गिराने का काम तो कर सकती है। लेकिन मंत्रिमंडल बनाने का नहीं। क्योंकि आज 28 दिन हो चुके हैं और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में कौन शामिल हो। इस पर निर्णय अब तक नहीं हो सका है। गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र की घटना बताती है। देश में लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है। महंगाई बेरोजगारी की स्थिति से पूरा देश चिंतित है, नौजवान चिंतित है। महंगाई से आम नागरिक चिंतित है और संसद में बहस भी नहीं करने दी जा रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को ईडी पर किए गए सवाल केंद्र सरकार को अखरते हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से राजस्थान के कई मामलों को लेकर मुलाकात हो सकती है। लेकिन ईडी को लेकर जो मैं बोल रहा हूँ। ईडी उनके आदेश पर काम कर रही है। क्या उनके अधिकारी मेरी भावना को पीएम तक नहीं पहुंचा रहे होंगे?

ED

जांच के नाम पर हो रहा तमाशा

सीएम गहलोत बोले पहले रेड होने से एक महीने पहले रैकी की जाती थी और पता किया जाता था की रेड से क्या निकलने की संभावना है। लेकिन अब हालत यह है कि रात में इन्हें सूचना भी मिलती है और सुबह 6 बजे ईडी रेड डाल देती है। यह सब ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के अधिकारी भी समझ रहे हैं कि क्या तमाशा चल रहा है। मैंने तीनों एजेंसियों के प्रमुखों से समय मांगा है। जो तुरंत मिल भी गया। कुछ देर में वहां से मैसेज आ गया कि हम खुद आपसे मुलाकात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ईडी को इतनी ज्यादा ताकत मिली हुई है कि उसे सीआरपीसी का प्रोसीजर भी फॉलो करने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में इस मामले मैं जल्दी सुप्रीम कोर्ट को जो फैसला लेना है, वह फैसला लेना चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में यह फैलाया जा रहा है कि हम अपने नेताओं को लेकर आवाज उठा रहे है। महंगाई को लेकर नहीं बोल रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि एक साल पहले ही राजधानी जयपुर में महंगाई को लेकर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था और आज भी कांग्रेस का सबसे प्रमुख मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है। लेकिन अब संसद में ही सांसदों का आवाज नहीं उठाने दी जा रही। जिस तरह 19 सांसदों को निलंबित किया गया। मैंने ऐसे हालात कभी नहीं देखे।

ED

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+