नए कृषि कानून के खिलाफ सीएम गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कृषि कानूनों के खिलाफ राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देकर नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की है। इस अवसर पर गहलोत साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। इससे पहले शुक्रवार को जयपुर में कृषि विधेयक को लेकर पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत, एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस कई वरिष्ठ नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला था।

कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि विधेयकों को देश के किसान और खेत खलिहान के खिलाफ घिनौना षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि वह इनके खिलाफ भारत बंद में देश के अन्नदाता के साथ अडिग खड़ी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि किसानों की स्थिति इन बिलों से खराब हो जाएगी। नए कानून को किसान विरोधी बताया। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन काले कानूनों के माध्यम से किसान, खेत मजदूर और आजीविका पर क्रूर तथा कुत्सित हमला बोला है।
मुख्यमंत्री ने बताया 'शर्मनाक'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन फासीवादी लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इसलिए वे ऐसे काम करते रहते हैं जिनसे लोगों का ध्यान बंटे। संसद में जिस तरह से इन तीन विधायकों को पारित किया गया वह 'शर्मनाक' है।












Click it and Unblock the Notifications