Rajasthan News: सीएम गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से बदला लेगी'
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोग हमारी सरकार के काम की सराहना करते हैं। पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान सरकार को नहीं गिरा सकते। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकारें गिर गईं। अगर लोग हमारे साथ नहीं होते तो आधे विधायक चले जाते। कौन छोड़ना चाहेगा 10 करोड़। चुनाव में लोग बीजेपी से बदला लेंगे।
सरकार के खिलाफ कोई विरोध नहीं
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी राजस्थान सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हैं। ऐसी स्कीमें देश में कहीं भी नहीं आई। बीजेपी ने अन्य राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश की। लेकिन राजस्थान में नहीं गिरा पाई जनता हमारे साथ है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से बदला लेगी।

जनप्रतिनिधि जनता का मूड देखते हैं
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता हमारे साथ है। जनप्रतिनिधि भी जनता का मूड देखते हैं। अगर भाजपा अपने मिशन में कामयाब होती तो विधायक हमारा साथ छोड़कर चले जाते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 10 करोड रुपए कौन छोड़ता है। राजस्थान की जनता का मूड हमारे साथ है। इसीलिए राजस्थान में सरकार बच पाई। सीएम गहलोत ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से सरकार में रिपीट करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications