सीएम गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में पूछा-आपने ममता पर क्या जादू किया?

जयपुर, 21 सितम्‍बर। राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तल्‍खी भरे रिश्‍तों पर चुटकी ली है। सीएम गहलोत ने धनखड़ की मौजूदगी में पूछा कि, आपने ममता पर क्या जादू किया?

cm ashok gehlot

दरअसल, जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच तल्‍खी किसी से छिपी नहीं है। जगदीप धनखड़ जब पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल थे तब उन्‍होंने सीएम ममतार बनर्जी के फैसलों पर सवाल उठाए थे और हिंसा के लिए फटकारा भी था। फिर जब जगदीप धनखड़ ने भी उप राष्‍ट्रपति का चुनाव लड़ा तो ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया से ही किनारा कर लिया था।

अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्‍थान दौरे पर आए। उनके अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच हुई खींचतान का जिक्र कर मजाकिया अंदाज में किया।
गहलोत की इस टिप्‍पणी के बाद धनखड़ ने कहा कि गहलोतजी ने पूछा कि वह कौन सा जादू है, जिसकी वजह से ममता बनर्जी ने वह निर्णय लिया। बता दूं कि मैं राजनीति से परे हूं। राजनीतिक निर्णय कैसे और किस आधार पर लिए जाते हैं। इस पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ही प्रकाश डाल सकते हैं।

उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद मैंने ममता बनर्जी से कहा था कि अब मैं आपके राज्य का राज्यपाल नहीं हूं। आप दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या कभी भी मैंने कोई भी काम कानून और संविधान के दायरे के खिलाफ किया है। हम दोनों ने चाहे कुछ भी कहा हो, कैसे भी हालात रहे हों, पर क्या एक भी शब्द उनकी मर्यादा पर कटाक्ष करते हुए कहा है।

इधर सीएम गहलोत ने धनखड़ से कहा कि, 50 साल से मेरा आपसे रिश्ता है। एनएसयूआई के दौर से मेरा आपसे रिश्ता है। आपसे एक बात मैं समझना चाहता हूं। जब तक आप पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे तब तक मुख्यमंत्री और आपकी खूब चर्चा रही। तीन साल में ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब आप दोनों की चर्चा नहीं हुई हो। इसके बाद भी आपने ऐसा कौन सा जादू किया कि ममता बनर्जी ने आपको चुनाव जितवाने के लिए अपनी पार्टी के सांसदों को ही एब्सेंट करवा दिया। जादूगर तो मैं हूं, क्या कोई मुझसे बड़ा जादूगर भी हिंदुस्तान में है। ममता बनर्जी के सांसदों को एब्सेंट रखने की बात पर पूरे देश को अचंभा हुआ। सारी हदें पार करने के बाद भी आपके सियासी संबंध अच्छे रहे और आप आराम से चुनाव जीत गए. केवल यही राज बता दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+