Rajasthan: प्रचार के आखिरी दिन CM गहलोत का सबसे बड़ा दांव, PM मोदी-लाल डायरी पर चौंकाने वाला खुलासा
Congress vs BJP on Lal Diary in Rajasthan Chuanv : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी व लाल डायरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
CM Ashok Gehlot vs PM Modi Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार आज शाम को थम जाएगा। राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे बड़ा सियासी दांव खेला है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लाल डायरी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जयपुर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता षड़यंत्रकारी हैं। उन्होंने ही लाल डायरी की पठकथा लिखी। चुनाव से पहले ही योजना बना ली गई थी कि एक डायरी होगी, जिसका रंग लाल रखा जाएगा। उसे राजस्थान विधानसभा में भी पहुंचाया जाएगा और जब राजस्थान चुनाव में प्रचार करने पीएम मोदी सीकर आएंगे तो उनके मुंह से लाल डायरी का जिक्र करवाया जाएगा ताकि राजस्थान चुनाव में लाल डायरी बहुत बड़ा मुद्दा बन जाए।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी, आयकर व अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां इनके पास हैं। अगर लाल डायरी इनके पास है तो उस पर कार्रवाई क्या की? ये लोग देश में एक्सपोज होने चाहिए कि ये षड़यंत्रकारी हैं। साजिश रचकर चुनाव जीतना चाहते हैं। महादेव एप्प घोटाले के नाम पर तो इन्होंने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को अरेस्ट करने की प्लानिंग तक कर ली थी।
राजस्थान चुनाव में लाल डायरी का क्या मुद्दा?
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने लाल डायरी को सबसे बड़ा मुद्दा बना रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाम से लेकर भाजपा के अन्य नेताओं की चुनावी रैलियों में लाल डायरी के अशोक गहलोत सरकार को भ्रष्ट बताया जा रहा है।

राजस्थान सरकार गिराने की साजिश थी-गहलोत
राजस्थान में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान जिस तरह से चल रहा है उस पर भाजपा ने धावा बोल दिया है। भाजपा ने कनार्टक, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिराई, मगर राजस्थान में गहलोत सरकार नहीं गिरा सके।
भाजपा नेता 25 तक के मेहमान
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकार गिरने में फेल होने का भाजपा को झटका लगा, जिसकी टीस बाहर आ रही है। यही है कि पीएम, सीएम से लेकर भाजपा के कई मंत्री, नेता राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। ये सब राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान तक के मेहमान हैं। उसके बाद पांच साल तक यहां आकर मुंह तक नहीं दिखाएंगे।

राजस्थार चुनाव में कहां से आई लाल डायरी?
दरअसल, लाल डायरी उदयपुरपुरवाटी से शिवसेना की टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र गुढ़ा लेकर आए। राजेंद्र गुढ़ा बसपा से जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। गहलोत सरकार में मंत्री बने। सचिन पायलट समर्थक रहे। विधानसभा में महिला सुरक्षा पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद गुढ़ा राजस्थान विधानसभा में एक लाल डायरी लेकर पहुंचे थे।
क्या है लाल डायरी में?
कांग्रेस से निकाले जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे और दावा किया कि इसमें अशोक गहलोत सरकार के करोड़ों के भ्रष्टाचार का हिसाब-किताब है। इसके बाद कई मौके पर राजेंद्र गुढ़ा उस लाल डायरी के पन्ने मीडिया में जारी कर चुके हैं, जिनमें खनन, अफसरों की नियुक्ति समेत कई बातों का जिक्र है।












Click it and Unblock the Notifications