गुड गवर्नेंस का उदाहरण बन रहा राजस्थान, अन्य सरकारें भी हमारी योजनाएं कर रहीं लागू-CM गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया कि उनका प्रदेश देशभर में गुड गवर्नेंस की मिसाल बनता जा रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान पूरे देश में गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण बनता जा रहा है। तीन लाख नौकरियां दे रहे। सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेलों के तहत आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हम प्रदेश में 100 रोज़गार शिविरों का आयोजन कर रहे हैं, जिनमें से 30-35 पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं।
राजस्थान सुशासन का उदाहरण स्थापित कर रहा है। अन्य राज्य सरकारें हमारी नीतियों का उपयोग अपने चुनावी घोषणापत्र में कर रही हैं। इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है?












Click it and Unblock the Notifications