हनुमानगढ़ दलित हत्याकांड को लखीमपुर खीरी से जोड़ना बेवकूफी, BJP पदाधिकारी मूर्ख-CM अशोक गहलोत

जयपुर, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों तो राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की हत्या पर सियासत भी हो रही है। हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया, जिसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर राजनीति

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर राजनीति

लखीमपुर खीरी में पीड़िता के घर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पहुंचे थे। इसी बात को लेकर हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा दलित हत्याकांड पर जुबानी जंग हो रही है। भाजपा नेता कर रहे हैं कि राहुल व प्रियंका के हनुमानगढ़ में भी आना चाहिए। भाजपा नेताओं की इस मांग पर खुद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने तल्ख वार किया है।

सीएम अशोक गहलोत बोले-पीएम व गृहमंत्री को आना चाहिए

सीएम अशोक गहलोत बोले-पीएम व गृहमंत्री को आना चाहिए

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ऐसे पदाधिकारी बना दिए हैं, जिन्हें इतना भी सेंस नहीं है कि किस तरह की घटना पर क्या किया जाता है? भाजपा वाले बार-बार कह रहे हैं कि राजस्थान में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी क्यों नहीं आते हैं। यहां तो हमारी सरकार है। हम वहां जाएंगे। जहां सत्ता पक्ष की सरकारें हैं, यहा पीएम व गृहमंत्री को आना चाहिए।

सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि पहली बार देख रहा हूं, जो सीएम के उम्मीदवार बनकर बैठे हैं और बेवकूफी की बातें कर रहे हैं। एक आदमी जो मारा गया, उसके घर भाजपा से कोई नहीं गया। कम से कम विपक्षी पार्टी के नेता तको पीड़ित के घर जाकर बैठना चाहिए था।

सतीश पूनिया बोले-प्रियंका व राहुल गांधी हनुमानगढ़ क्यों नहीं आ रहे?

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव प्रेमपुरा में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सियासत करने में भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजस्थान आना चाहिए। हनुमानगढ़ में पीड़ितों व वंचितों से मिलना चाहिए। क्या गहलोत सरकार के शासन में दलितों, बहन-बेटियों पर अत्याचार नहीं हो रहे?

हनुमानगढ़ एसपी बोलीं-प्रेम प्रसंग से जुड़ा था मामला

प्रेमपुरा दलित हत्याकांड पर भाजपा नेताओं की ओर से पुलिस व प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाने पर हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन ने प्रेस वार्ता में कहा कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया है। रुपयों के लेन-देन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पूरे प्रकरण में 11 आरोपी नामजद किए हैं, जिनमें से 9 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+