सीएम गहलोत बोले-'अफसरों को लगता कि सरकार जा रही तो मुंह फेर लो, एक मिनट लगेगा बदलने में'

जयपुर, 3 जून। राज्यसभा चुनाव 2022 से पहले राजस्थान के अफसर पर खुद सरकार के ही निशाने पर है। मंत्री-विधायक ही नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अफसरों को आड़े हाथ लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अफसर तभी साथ है, जब लगता है आप मजबूत हैं। ब्यूरोक्रेसी तो सवार देखती है। आप मजबूत हैं तो वह साथ है। जब अफसरों को लगता है कि सरकार जा रही है तो अफसर मुंह फेर लेते हैं।

cm ashok gehlot

यह बात सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर के क्लाक्र्स आमेर होटल में चल रहे कांग्रेस के दो दिवसीय कैंप में ब्यूरोक्रेसी हावी होने के मुददे पर कही। सीएम अशोक गहलोत ने कहा हमें जब लगेगा कि कोई अफसर निकम्म है, भ्रष्ट है तो एक मिनट नहीं लगेगा बदलने में। सीएम के इस बयान को लेकर कई मतलब निकाले जा रहे हैं कि क्या अफसर बेलगाम हो गए हैं और अभी इस मोड में आ गए हैं कि सरकार बदलने वाली है।

सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सरकार रिपीट हो, एमपी में सरकार बने तब हम 2024 का लोकसभा चुनाव जीत पाएंगे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी होगी। हारे क्यों? जीते क्यों? यह तो सबको मालूम है। इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। जिस सीएम की सरकार चली जाती है, आप सोच सकते हैं कि उस पर क्या बीतती होगी।

सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि चंद्रभानजी अभी कह रहे थे कि संगठन कमजोर है। वे राष्ट्रीय संदर्भ में कह रहे थे। सब जगह कांग्रेस की क्या हालत है, उससे आप वाकिफ हैं। जीत में हर कोई भागीदार बनना चाहता है। हार में कोई नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+